तरनतारन बॉर्डर पर सर्च दौरान मिली दो किलों दो सौ ग्राम हेरोइन
रात को कदमों की आहट सुनकर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने की फायरिंग
तरनतारन,(राजदार टाइम्स):
सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पाकिस्तान तस्करों की एक और कोशिश को नाकामयाब किया है। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने रात के समय तस्करों पर फायरिंग भी की, जिससे तस्करों को उल्टे पांव भागना पड़ा। घटना फिरोजपुर सेक्टर के अंतर्गत आने वाले तरनतारन बॉर्डर की है। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पाकिस्तान से भेजी गई दो किलो दो सौ ग्राम हेरोइन को जब्त करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार सुबह सीमा सुरक्षा बल के जवान गश्त पर थे तो उन्हें पाकिस्तान की तरफ से गेहूं की खड़ी फसल के बीच कुछ हलचल देखने को मिली। जवानों ने कदमों की आहट भी सुनी, जिसके बाद सीमा सुरक्षा बल के जवान सतर्क हो गए। जवानों ने पहले ललकारा और अंत में आवाज की तरफ फायरिंग की, जिसके बाद पाकिस्तानी तस्करों को भागना पड़ा। घटना के बाद जवानों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया तो खड़ी फसल के बीच जवानों को सर्च में थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ा, मगर अंत में उन्हें सफलता मिली। एक जोड़ी जुराब के बीच दो पीले रंग के पैकेट बरामद किए गए। छानबीन के बाद पैकेट्स में से 2.200 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिसे भारतीय तस्करों तक पहुंचाने का प्रयास क्चस्स्न के जवानों ने विफल कर दिया।

Previous articleपंजाब में आज फिर हुई बड़ी वारदात, गुरदासपुर क्षेत्र फुलड़ा गांव में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग
Next articleਬਲਾਕ ਪ੍ਰਾਇਮਰੀ ਸਿੱਖਿਆ ਅਫ਼ਸਰਾਂ ਦੀਆਂ ਡੀਡੀਓ ਪਾਵਰਾਂ ਸੱਬੰਧੀ ਹਲਕਾ ਇਨਚਾਰਜ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਮੀਟਿੰਗ