मारा गया पाकिस्तानी घुसपैठिया
तरनतारन,(राजदार टाइम्स):
पाकिस्तान द्वारा भारतीय सीमा मेंं आऐ दिन घुसपैठ की घटनाएं हो रही हैं जोकि रुक ही नहीं रही है। अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पार से पंजाब में घुसपैठ लगातार जारी है। गौर हो कि इस क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान बार्डर पर अक्सर घुसपैठ की घटना होती रहती है। इसके साथ ही नशीले पदार्थों व हथियार की तस्करी के मामले भी पकड़े जाते रहते हैं।
बुधवार-गुरूवार देर रात जिले में भारत-पाकिस्तान बार्डर पर सीमा पार से फिर एक व्यक्ति ने घुसपैठ की कोशिश की। घुसपैठिया सीमा सुरक्षा बल के जवानों की चेतावनी पर भी नहींं रुका। यह घटना देर रात हुई बताई जा रही है। इसके बााद वह बीएसएफ जवानों की फायरिंग में मारा गया। जानकारी के अनुसार रात बीपीओ करनैल सिंह वाला के पीएस खालरा के पास एक व्यक्ति बार्डर की फेंंस से पाकिस्तान की ओर से आता दिखाई दिया। उसे भारतीय सीमा में घुसता देख कर मौके पर तैनात अमरकोट के 103 बटालियन के बीएसएफ जवानों ने रुकने का इशारा किया और आवाज दी। लेकिन वह व्यक्ति नहींं रुका और भारतीय सीमा में घुसता चला आया। इसके बाद बीएसएफ जवानों ने उस पर फायरिंग की और वह मौके पर ही मारा गया। घुसपैठिये के पास मिले कागजात से उसके पाकिस्तानी होने की जानकारी मिली। घटना की जांच की जा रही है। अभी मारे गए पाकिस्तानी घुसपैठिये की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस और सीमा सुरक्षा बल यह पता करने में जुटा हुआ है कि यह व्यक्ति किस इरादे से भारत में घुसपैठ कर रहा था। आसपास के क्षेेत्र में सुबह से तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है। इससे पहले भी बार्डर क्षेत्र में पाकिस्तानी घुसपैठिये मारे जाते रहे हैं।

Previous articleप्रिंसीपल शबनम कौर का विदेश से लौटने पर किया गया स्वागत : डॉयरेक्टर डॉ.मानव सैनी
Next articleविधान सभा चुनाव 2022: आब्जर्वरों ने अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव संबंधी तैयारियों का लिया जायजा