मुकेरियां,(राजदार टाइम्स):नवयुग यूथ सेवा सोसाइटी की तरफ से सोसाइटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय परषोतम शर्मा की याद में गांव फतूवाल में सम्पूर्णान्द सोसाइटी के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच कैम्प का आयोजन प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.अमीर चंद शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। जिसका उद्धघाटन दोआबा किसान यूनियन के प्रधान अवतार सिंह बोबी ने किया। कैम्प दौरान डॉ.सुखदेव सिंह डोगरा अस्पताल ने लगभग एक सौ मरीजों के स्वास्थ्य का चैकअप किया। सोसाइटी की तरफ से मरीजों को नि:शुल्क दवाई दी गई। सुखदेव सिंह ने मरीजों एवं लोगो को मलेरिया, डेंगू, थाईराइड तथा हार्ट अटैक बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा बीमारियों से बचाव के लिए की जाने वाली सावधानियों बारे बताया। मुख्य मेहमान अवतार सिंह ने कहा कि सोसाइटी की और से किये जा रहे मानव कल्याण के कार्य बहुत ही सराहनीय है। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.अमीर चंद शर्मा ने सोसाइटी बारे जानकारी देते एवं किये जा रहे कार्यो बारे बताया कि हमारी संस्था हमेशा जरूतमंद लोगो की सहायता के लिए तैयार रहती है। पिछले काफी समय से स्कूलों में वर्दिया, किताबे, बूट जरूरतमंद बच्चो को देकर उनका उत्साह बड़ा रही है। इसके साथ ही लड़किया की शादी एवं जरूरतमंद मरीजों की सहायता कर रही है। इस समय पर सम्पूर्णान्द सोसाइटी के प्रधान ठाकुर सुरिन्द्र कुमार ने आए हुए डॉक्टर एवं गणमान्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि समाज सेवी संस्थाए ही समाजिक बुराईयो को दूर कर सकती है। इस अवसर पर प्रधान सुरिन्द्र सिंह, रोशन लाल, मदन कुमार, जनक राज, पवन कुमार, इंदरजीत सिंह, कैप्टन जोगिंदर सिंह, सूबेदार जरनैल सिंह, हरभजन सिंह, कुलजीत सिंह, गुरदियाल सिंह, परम, सुखदेव सिंह आदि भी उपस्थित थे।

Previous articleकर्यक्रम में उपस्थित संगत
Next article10+2 ਦੀ ਬੋਰਡ ਪ੍ਰੀਖਿਆ ‘ਚ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਰਿਹਾ ਡਿਵਾਈਨ ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਦਾ ਨਤੀਜਾ