मुंबई,(राजदार टाइम्स): भारत रत्न स्वर कोकिला लगा मंगेशकर का निधन हो गया है। वे 29 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थी। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी पुष्टि कर दी है। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गोवा चुनाव प्रचार छोडक़र आज सुबह ही ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे थे। वहीं से उन्होंने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की। इससे पहले शिवसेना प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने एक के बाद एक ट्वीट किए थे, जिनसे आशंका पैदा हो गई थी। गौर हो कि लता को इसी साल 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लता मंगेशकर की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था. जाहां उनका निधन हो गया। सारे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके चाहने वालों के लिए यह एक बहुत बड़ा सदमा है।

Previous articleਬੀਕੇਐਮ ਕਾਲਜ਼ ਬਲਾਚੌਰ `ਚ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਬਸੰਤ ਪੰਚਮੀਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ
Next article12 किलो हेरोइन सहित पांच काबू