सरपंच के पति सहित चार लोगों की मौत, एक गंभीर घायल, दिन दहाड़े वारदात से हडक़ंप
गुरदासपुर के फुलड़ा गांव में तीन लोगों की मौत
जमीनी विवाद में दो गुटों में हुई आमने-सामने ताबड़तोड़ फायरिंग
गुरदासपुर,(राजदार टाइम्स):
जमीनी विवाद को लेकर जिला गुरदासपुर के ब्लॉक काहनूवान के थाना भैणी मीयां खान के अन्र्तगत आते गांव फुलड़ा में ताबड़तोड़ गोलियां चली हैं। जमीनी विवाद को लेकर दो गुट आमने-सामने हो गए थे। बताया जा रहा है कि दसूहा से आए एक व्यक्ति ने गोलियां चलाई। सूचना है कि गांव के सरपंच पति सहित तीन की मौत हो चुकी है। जानकारी के अनुसार पहले झगड़ा हुआ और फिर विवाद बढ़ता गया। इस बीच दसूहा से आऐ एक व्यक्ति ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जिसमें गांव के तीन लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को तुरंत हरचोवाल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरु कर दी है। मृतकों की पहचान गांव फुलड़ा की कांग्रेस सरपंच लवली देवी के पति सुखराज सिंह, पड़ोसी निशान सिंह, जैमल सिंह और होशियारपुर जिले के अमरिंदर सिंह के रुप में हुई है। निर्मल सिंह नामक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह करीब 11 बजे कांग्रेस सरपंच लवली देवी के पति सुखराज सिंह अपने साथियों समेत फसल की सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान जिला होशियारपुर के दसूहा निवासी निर्मल सिंह अपने लोगों के साथ कुछ रकबे में गन्ने की बिजाई करने पहुंचा। सुखराज सिंह गुट ने उन्हें जमीन जोतने से रोका दिया, तो गाडिय़ों में सवार होकर कुछ लोग पहुंचे और उन पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरु कर दी। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि सुखराज सिंह गुट ने भी बचाव में फायरिंग की। हमलावर गुट के कुछ लोग घायल हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दस से अधिक वाहनों में आए लोगों ने सुखराज सिंह व उनके साथियों पर फायरिंग की। उन्होंने बताया कि सुखराज सिंह व उसके साथी खेत सिंचाई कर रहे थे। उसने बताया कि उक्त लोगों ने मुझे भी गोली मारने की कोशिश की लेकिन, जब उनसे बताया कि उक्त जमीन व सुखराज सिंह से कोई संबंध नहीं है तो उन्होंने उसे छोड़ दिया।

दो की मौके पर मौत, एक ने अस्पताल में दम तोड़ा
डीएसपी कुलविंदर सिंह विर्क मौके पर पहुंच गए हैं। उनके अनुसार मरने वालों में एक कांग्रेस सरपंच का पति भी है। दो मृतकों की पहचान निशान सिंह व सुखराज सिंह के रूप में हुई है। जबकि तीसरे को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों व मृतकों के परिजनों के बयान ले रही है। बयान के आधार पर पूरी जांच करके अगली कार्रवाई की जाएगी।

Previous articleभाजपा का मनाया जाएगा स्थापना दिवस
Next articleपाकिस्तान तस्करों ने फिर की हरकत