प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले दागे गए
दिल्ली,27 नवंबर(राजदार टाइम्स): दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली पुलिस को स्टेडियमों को जेलों में तब्दील करने की अनुमति नहीं दी। जिसे देखते हुए केन््र सरकार ने बुराड़ी के मैदान में किसानों को अपना इक्टठ करने की इज्जत दे दी है। जिसके लिए उन्हें खुला रास्ता दे दिया है। जिसके बाद पुलिस ने रास्तों में बैरिकेडिंग हटानी शउरू कर दी थी। मगर कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। जिसके बाद मामला भडक़ गया व पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। केंद्रीय कृषि सुधार कानूनों का विरोध करने के लिए दिल्ली का घेराव करने जा रहे किसान दिल्ली की तरफ जा रहे हैं। किसानों को दिल्ली में आने से रोकने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किए गए थे। गौर हो कि पुलिस ने प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली सरकार से नौ स्टेडियमों को अस्थायी जेलों में तब्दील करने की अनुमति मांगी थी। जोकि दिल्ली सरकार ने खारिज कर दी।
कई जगहों पर किसानों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले का इस्तेमाल किया। सिंघु बॉर्डर पर भी पुलिसवालों ने प्रदर्शन कर रहे किसानों को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया। यहां भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।