सुशासन को किया जनता ने पसंद: रघुनाथ राणा
भाजपा की जीत पर जताई खुशी
दातारपुर,(एसपी शर्मा): भाजपा की मध्यप्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में मिली बड़ी जीत पर गदगद पूर्व चेयरमैन मीडियम इंडस्ट्री बोर्ड पंजाब, एवं भाजपा दसूहा विधानसभा क्षेत्र इंचार्ज रघुनाथ राणा ने खुशी प्रकट की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों और नीतियों के बल पर यह अभूतपूर्व सफलता प्राप्त हुई है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई व्यक्तित्व और नेतृत्व के कारण मिले सुशासन से देश की जनता भरपूर समर्थन दे रही है। रघुनाथ राणा ने कहा कि आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरू बनने की राह पर चल रहा है। आज भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर अग्रसर है। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत आज स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस, अरिहंत परमाणु पनडुब्बी, जोरावर टैंक, ब्रह्मोस मिसाइल, तथा अन्य उपकरण बनाने के साथ निर्यात पर भी जोर दे रहा है। उन्होंने कहा कि भारत चंद्रयान, मंगलयान को लांच कर वैश्विक शक्ति बनकर अपने विकास की गौरव गाथा लिख रहा है
और जनता इन सभी कामों को बड़ी बारीकी से निरीक्षण कर रही है। अब लोगों को झूठ बोल कर भ्रमित नहीं किया जा सकता यह इन चुनावों के नतीजों से साबित हो गया है। राणा ने कहा पंजाब में भी भाजपा अकेले चुनाव लड़ेंगी और नतीजे बड़े चौंकाने वाले होंगे।
रघुनाथ राणा ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी, और आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर तैयार रहने को कहा। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता कैप्टन रविंद्र शर्मा, कैप्टन ओंकार सिंह तथा अन्य उपस्थित थे।
Previous articleसीईओ संदीप कपूर सुदामा मेहता अस्पताल में ईएनटी विभाग का शुभारंभ करते हुए
Next articleपंजाब में 8 IAS व 11 PCS अधिकारियो के हुए तबदले