दातारपुर,ww अक्टूबर(एसपी शर्मा/राजदार टाइम्स) : पूर्व चेयरमैन मीडियम इंडस्ट्री बोर्ड पंजाब पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर रघुनाथ सिंह राणा ने क्षेत्र के दो गांवों में जरूरतमंद परिवार के दो लोगों को आर्थिक सहायता दी। उपरान्त राणा ने गांव बह मावा में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच सुखदेव सिंह ने रघुनाथ राणा को गरीबों की मदद निष्काम भाव से करने वाला नेक इंसान बताया और कहा ऐसे लोग ही समाज में समरसता के प्रतीक होते हैं। रघुनाथ राणा ने अपने सम्बोधन में कहा कि मोदी सरकार की नीतियों के चलते आज भारत फिर से विश्वगुरू बनने की राह पर अग्रसर है। आज भारत आत्मनिर्भर हो कर तेजी से तरक्की की राह पर है। उन्होंने कहा कि आज चीन और पाकिस्तान की कुटिल नीति फेल हो गई है और भारत ने लद्दाख में चीन को करारा जवाब दिया है और गलवन घाटी में हमारे बहादुर सैनिकों के पराक्रम के आगे घुटने टेकने पर मजबूर हो गया। राणा ने कहा कि पाकिस्तान भी सर्जिकल स्ट्राइक के बाद हैरान परेशान है। मोदी के नेतृत्व में भारत दिन ब दिन मजबूत हो रहा है। बिहार में हो रहा विधान सभा के चुनावों के बाद भाजपा की सरकार बनेगी। इसी तरह से वर्ष w®ww में होने वाले आगामी विधान सभा चुनावों में पंजाब में भी भाजपा की ही सरकार बनेगी। इस समय पर कैप्टन रविन्द्र शर्मा, सुखदेव सिंह, मुकेश, पूर्व सरपंच मलकीयत सिंह, कमलेश मेहता, जोगिंदर सिंह, यशपाल सिंह, करतार सिंह, सुरेश कुमार, श्रीमती सुरेश मेहता तथा मलकीत सिंह आदि भी उपस्थित थे।

Previous articleहरियाणाः एचएम डिस्क के तहत पुलिस कर्मियों को मिलेगा इंक्रीमेंट, गृहमंत्री ने मांगी नामों की सूची
Next articleहर गांव में होने चाहिए छिंज मेले : पहलवान निर्मल सिंह