यूसीसी के समर्थन में आयी हिन्दू सेना फाउंडेशन : अश्वनी सूरी
कहा, यह राजनीति से ऊपर का विषय है, यह वक्त देश की पीढ़ी के लिए खड़ा होने का समय
भोपाल,(राजदार टाइम्स): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को देश में लागू किए जाने बयान के बाद इसको लेकर राजनीति तेज हो गई है। इस बयान पर हिन्दू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अश्वनी सूरी का मानना है कि यह देश के लिए जरूरी है। समान नागरिक संहिता एक सामाजिक मामलों से संबंधित कानून है, जो सभी पंथ के लोगों के लिए समान रूप से लागू होता है। दूसरे शब्दों में कहे तो अलग-अलग पंथों के लिए विभिन्न सिविल कानून न होना ही समान नागरिक संहिता की मूल भावना है। सूरी ने कहा कि यह राजनीति से ऊपर का विषय है। यह वक्त देश की पीढ़ी के लिए खड़ा होने का समय है। इसमें किसी धर्म, जाति ल संप्रदाय के नुकसान की बात नहीं है, संविधान में समान नागरिक संहिता का उल्लेख है। यह देश की अखंडता और एकता के लिए जरूरी है, इसे राजनीतिक चश्मे से ना देखा जाए और ना ही यह सोचा जाए कि इसे केंद्र की भाजपा सरकार ला रही है। हालांकि यह काम पहले हो जाना चाहिए थे, लेकिन देर ही सही देश की जनता के लिए लाये जा रहे समान नागरिक संहिता का हम सभी को समर्थन करना चाहिए। आज देश को इसकी जरूरत है। यह देश का सबसे बड़ा मुद्दा है और हमें इसे राजनीति का अंग नहीं बनने देना है। यह देश के नागरिकों को किसी भी धर्म, जाति, समुदाय के लिए एक कानून की बात करता है। प्रधानमंत्री के इस फैसले का कुछ लोग विरोध कर रहे है, मगर ऐसे लोग देश में माहौल बिगाडऩे का काम करते है। कतिपय राष्ट्र विरोधी यह सुनना नहीं चाहते है। हमारा मानना है कि एक देश एक कानून से संचालित होना चाहिए। एक देश में अलग-अलग कानून यह नहीं चलेगा। यूसीसी के लागू होने के बाद भारत देश में एक कानून होने से देश में सभी लोगों को फायदा होगा और देश में भाईचारा भी बढ़ेगा। हिन्दू सेना फाउंडेशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस निर्णय का समर्थन करती है।

Previous articleलांस नायक तेलू राम की शहादत को लोग रखेंगे याद : अविनाश राय खन्ना
Next articleलाडली वृक्षारोपण में लाडलियाँ भारी संख्या में जोश के साथ लगा रही पौधे : हरीश चन्द्र आज़ाद