जिला कार्यलाय में हुई कोर कमेटी की बैठक
मुकरियां,(राजदार टाइम्स): भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव मिन्हास की अध्यक्षता में जिला कोर ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला भाजपा कार्यालय में हुई। बैठक में नगर परिषद के चुनाव हेतु भाजपा प्रभारी उमेश शारदा पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष उमेश शाकर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जंगी लाल महाजन, अरुणेश शाकर, जिला भाजपा महामंत्री अजय कौशल सेठू, दविंद्र महाजन राम, नीरज साहनी बंटी इत्यादि विशेष तौर पर शामिल हुए। बैठक में नगर परिषद चुनाव हेतु रणनीति पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। जानकारी देते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष संजीव मिन्हास ने बताया कि मुकेरियां नगर परिषद की सभी 15 वार्डों में भाररतीय जनता पार्टी अपने प्रत्याशी खड़े करेगी एवं प्रत्याशियों की घोषणा शीघ्र ही कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में भारतीय जनता पार्टी विजय प्राप्त करेगी।

Previous articleकिसान एवं मजदूर संगठनों द्वारा भाजपा की मुकेरियां रैली के विरोध की घोषणा
Next articleठाकुर दविन्द्र दर्शी बने राजपूत कल्याण बोर्ड पंजाब के चेयरमैन