दिल्ली, 23 नवंबर(राजदार टाइम्स): ड्रग्स मामले में एनसीबी ने गत दिनों गिरफ्तार किए मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह व उनके पति हर्ष लिंबाचिया को कोर्ट ने ज़मानत दे दी है। सूत्रों अनुसार मुंबई की एक विशेष एनडीपीएस अदालत ने कॉमेडियन भारती सिंह तथा उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को जमानत दे दी है। गौर हो कि हाल ही में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भारती तथा हर्ष के प्रोडक्शन ऑफिस और घर पर छापा मारा था। जिसके बाद एनसीबी को भारती के घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। दोनों ने ही गांजा का सेवन करने की बात स्वीकार कर ली थी। जिसके बाद एनसीबी ने उन्हें गांजा का सेवन करने के आरोप में गिरफ्तार कर उन्हें 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। हालांकि भारती तथा उनके पति ने कोर्ट में जमानत की अर्जी दे दी थी। जिस पर सुनवाई हुई और दोनों को ज़मानत मिल गई। 

Previous articleरेल यातायात शुरू होने से पहले पुलिस अधिकारियों ने किया रेलवे ट्रैक का निरीक्षण
Next articleआतंक को शह देना बंद करे पाक,अन्यथा भारतीय सेना विश्व के नक्शे से मिटा देगी