दिल्ली,20 नवंबर। हर वर्ष छठ पूजा चार दिनों के लिए की जाती है। छठ पूजा चतुर्थी से शुरू होती है और कार्तिक महीने में शुक्ल पक्ष के सातवें दिन (सप्तमी) को समापन होता है। इस चार दिवसीय पूजा के दौरान, भक्त उपवास करते हैं और सूर्य भगवान की पूजा करते हैं। कहा जाता है कि छठ पूजा मुख्य रूप से भारतीय राज्यों बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और नेपाल के कुछ हिस्सों में प्रसिद्ध है। और यहां धूमधाम से इस पर्व को मनाया जाता है। छठ पूजा के त्योहार को प्रतिहार, डाला छठ, छठि और सूर्य षष्ठी के नाम से भी जाना जाता हैं।
तिथि और समय छठ पूजा की
इस वर्ष 2020 में, छठ पूजा का समापन शनिवार, 21 नवंबर, 2020 को होगा। चार दिवसीय छठ पूजा के दौरान सूर्योदय और सूर्यास्त का समय बहुत महत्वपूर्ण होता है।
यूपी, बिहार सहित अन्य राज्यों में सूर्योदय और सूर्यास्त का समय इस प्रकार रहेगा-
21 नवंबर को पश्चिम बंगाल में सूर्योदय : 5.53 पर
21 नवंबर को दिल्ली में सूर्योदय : 6.49 पर
21 नवंबर को मप्र में सूर्योदय : 6.38 पर
21 नवंबर को छत्तीसगढ़ में सूर्योदय : 6.17 पर
21 नवंबर को ओडिशा में सूर्योदय : 6.00 पर
21 नवंबर को झारखंड में सूर्योदय : 6.07 पर
21 नवंबर को उत्तर प्रदेश में सूर्योदय : 6.30 पर
21 नवंबर को बिहर में सूर्योदय : 6.09 पर
गौर हो कि छठ पूजा के लिए अंतिम दिन के अनुष्ठान को उषा अघ्र्य कहा जाता है। जिसका अर्थ है उगते सूरज को अर्पित करना। इस दिन लोग सूर्योदय के समय पूजा करते हैं और फिर अपना उपवास तोड़ते हैं। यह छठ पूजा के लिए सभी अनुष्ठानों को पूरा करने का प्रतीक है।

Previous articleभीषण सडक़ हादसे में ट्राली से टकराई कार, तीन लोगों की मौत
Next articleभगवान वाल्मीकि मन्दिर पर किए गए हमले के विरोध में फैल चुकी है गुस्से एवं रोष की : वकील अजय कुमार