AAP सांसद राघव चड्ढा पहुंचे अपनी मंगेतर परिणीति चोपड़ा के साथ अमृतसर
टेका गोल्डन टेंपल में माथा, कुछ दिनो पहले हुई थी दोनों की सगाई
अमृतसर,(राजदार टाइम्स): आम आदमी पार्टी के सांसद राघव पनी मंगेतर बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ अमृतसर पहुंचे। सुबह दोनों ने गोल्डन टेंपल पहुंच अपने भविष्य के लिए दुआएं मांगी हैं। सगाई के बाद दोनों शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं तथा कुछ दिनों पहले ही दोनों राजस्थान में अपने शादी के वेन्यू की सिलेक्शन करते हुए दिखे थे। मिली जानकारी के दौरान राघव चड्ढा व परिणीति चोपड़ा दोनों दिल्ली से देर रात अमृतसर पहुंचे। सुबह तकरीबन 5 बजे से पहले ही दोनों गोल्डन टेंपल पहुंच गए। परिणीति चोपड़ा जहां ऑफ वाइट क्रीमिश सूट में दिखीं, वहीं राघव कुर्ता-पायजामा व स्लीव लैस जैकेट पहने दिखे। दोनों ने इस दौरान मीडिया से दूरी बनाए रखी। उन्होंने गोल्डन टेंपल की परिक्रमा की तथा गुरुघर में माथा भी टेका।

Previous articleभाजपा के 9 साल में सेवा, सुशासन तथा गरीब भलाई से देश हुआ मजबूत : अविनाश खन्ना
Next articleहाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगाने पर पंजाब सरकार ने की आज से सख्ती