कई सालों से परेशान लोगों को राहत : घुम्मण
कमाही देवी,(एसपी शर्मा): नजदीक के गांव लाखड़ पल्ली में विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मण ने 63 लाख रुपए की लागत से डीप बोर का उद्घाटन किया। विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मण ने अपने वक्तव्य में कहा कि लोग कई सालों से पेयजल आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे थे। परंतु पुरानी पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने सिवाय उपेक्षा के कुछ नहीं किया। घुम्मण ने कहा कि आज भारत चंद्रमा और मंगल ग्रह पर पहुंच गया है, लेकिन लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिले। इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है। उन्होंने कहा कि मैंने यह संकल्प लिया है कि इलाके में पेयजल की समस्या नहीं रहने दूंगा। समूचे दसूहा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य जोरों से जारी है और यह सब बिना किसी भेद भाव किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना से बलाम गांव के लोगों को भी पीने को पानी मिलेगा और दिक्कतें दूर हो जाएगी। इस अवसर पर रणजीत सिंह, सरपंच प्रेम लता, सरपंच बिधि चंद तथा गांव वालों ने विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मण का स्वागत किया और फिर सम्मानित किया। इस अवसर पर राहुल शर्मा, रविंद्र मेहता, गुरबचन डडवाल, सतनाम सिंह, संदीप लब्बर, विजय सिंह, मनदीप सिंह के आलावा अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Previous articleतीन पुस्तकालय बनेंगे आधुनिक : विधायक घुम्मण
Next articleਮਾਨ ਨੇ ਸੰਗਤਪੁਰ ਸਮੇਤ ਚਾਰ ਪਿੰਡਾਂ ‘ਚ ਲੋਕ ਸੇਵਾ ਕੈਂਪਾਂ ਦਾ ਲਿਆ ਜਾਇਜਾ