कैंब्रिज ओवरसीज़ स्कूल में  भारतीय  सेना कीं मेजर शशि द्वारा छात्रों का किया गया मार्गदर्शन

मुकेरियां,(राजदार टाइम्स): कैंब्रिज ओवरसीज़ स्कूल में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हर प्रकार के प्रयास किए जाते हैं| समय-समय पर बच्चों को हर क्षेत्र की जानकारी देने हेतु बड़े-बड़े दिग्गजों को बुलाकर उनका मार्गदर्शन किया जाता है| इस बार भारतीय सेना कीं मेजर शशि को विद्यालय परिसर में आमंत्रित किया गया| वे पिछले 10 साल से भारतीय सेना का हिस्सा हैं| उन्होंने लद्दाख क्षेत्र, सिक्किम, डोकलाम, दिल्ली में और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएँ प्रदान की हैं | उन्होंने छात्रों को अपनी स्कूली तथा उच्च शिक्षा के बारे में बताते हुए बच्चों को अपने जीवन में संघर्ष और कड़ी मेहनत करने की सीख दी तथा सेना से संबंधित अनेक प्रकार की जानकारियॉं दीं | उन्होंने बच्चों को एन.डी.ए  के बारे में भी जानकारी प्रदान की| उन्होंने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के साथ किए गए एक साल के काम के अनुभवों को छात्रों के साथ सांझा किया| उन्होंने अपने जीवन के अनेक संघर्षों और अनुभवों को छात्रों के समक्ष रखा और बच्चों को देश के प्रति सच्ची भक्ति और ईमानदारी बनाए रखने की सीख दी| उन्होंने बच्चों को कड़ी मेहनत और संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया| आए हुए मुख्य मेहमान को चेयरपर्सन शिखा सम्याल ने सम्मानित किया तथा उनका धन्यवाद किया| प्रिंसिपल मोनिका ठाकुर ने भी मेजर शशि द्वारा किए गए संघर्षों की सराहना करते हुए उनका विद्यालय में आकर  बच्चों का मार्गदर्शन करने के लिए धन्यवाद किया|

Previous articleकैंब्रिज ओवरसीज़ स्कूल में मनाया गया ‘विजयदशमी’ का त्योहार
Next articleदिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिला रैडक्र ास सोसायटी के प्रयास सराहनीय : खन्ना