हिंदुओं को दबाने के लिए मोगा पुलिस ने कांवडिय़ों पर किया नादर शाही हमला : जितेंद्र कुमार
बोले, वह जा रहे हैं गंभीर जख्मी कांवडिय़ों का हाल जानने के लिए शीघ्र
होशियारपुर,(तरसेम दीवाना): बजरंग दल हिंदुस्तान की एक बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्बा माहिलपुर में हुई। बैठक में गत रात मोगा में पुलिस द्वारा शिव भोले के भक्तों कांवडिय़ों पर गोली चलाने तथा अन्य जुल्म करने की घटना की कड़ी निंदा की गई। जितेंद्र कुमार ने बताया कि गत रात 1.00 बजे के लगभग मोगा में पुलिस द्वारा कांवडिय़ों पर बहुत जुल्म किया गया। पुलिस द्वारा सडक़ के बीचोबीच उन्हें कुचलने की कोशिश की गई। जिसमें चार कांवडि़ए गंभीर जख्मी हो गये। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो पुलिस ने उनकी पिटाई की व उन पर गोली चला दी तथा उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि यह हिंदुओं को दबाने के लिए एक और नादर शाही हमला किया गया है। जिसकी बजरंग दल हिंदुस्तान कड़ी निंदा करता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीध्र ही गिरफ्तार किए गए कांवडि़ए छोड़े नहीं गए तथा आरोपी पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड नहीं किया गया तो, बजरंग दल हिंदुस्तान सडक़ों पर उतर कर संघर्ष करने के लिए मजबूर होगा। उन्होंने मोगा के बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह कावडिय़ों का हाल जानने और सहायता करने के लिए आगे बढ़े। वह भी यहां से पुलिस अधिकारियों से बात कर रहे हैं। बजरंग दल हिंदुस्तान के सभी कार्यकर्ता पंजाब के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन करें। इस समय पर राष्ट्रीय सचिव मनजीत सिंह, अवतार सिंह ठेकेदार, स्वरूप सिंह आदि भी उपस्थित थे।

Previous articleਕੇਂਦਰ ਤੇ ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਮਿਲ ਕੇ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਹੜ੍ਹ ਪੀੜਤਾਂ ਦੀ ਮਦਦ : ਸੋਮ ਪ੍ਰਕਾਸ਼
Next articleबाढग़्रस्त गांवों का प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जाखड़ ने किया दौरा, CM पर कसा तंज, कहा- सरकार ने कोई प्रबंध नहीं किए