होशियारपुर,(राजदार टाइम्स): सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ.बलविंदर कुमार के निर्देशानुसार जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन किया गया। इस बारे में जानकारी साझा करते हुए सिविल सर्जन डॉ.बलविंदर कुमार डमाणा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार पी.एस.एम.एस.ए के दिन प्रसव पूर्व देखभाल सेवाएं, आवश्यक जांच और स्वास्थ्य संस्थानों में उपचार निःशुल्क प्रदान किया जाता है। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन आज जिले के पी.एच.सी, सी.एच.सी, उप-विभागीय अस्पतालों और जिला अस्पतालों में किया गया, जहां स्त्री रोग विशेषज्ञों, चिकित्सा विशेषज्ञ डॉक्टरों और सहायक कर्मचारियों  द्वारा एएनसी सेवाऍ दी गयी। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विशेषकर उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं तक पहुंचना है। डॉ.बलविंदर कुमार ने कहा कि इस दिन उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान की जाती है और उनके लिए उपचार सुविधाएं और उचित जन्म योजना तैयार की जाती है क्योंकि उन्हें विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को विशेष देखभाल प्रदान करके मातृ मृत्यु दर को कम किया जा सकता है। इस दिन प्रसव से पहले और बाद में दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं और सेवाओं के बारे में भी जागरूक किया गया है।

Previous articleयुवा राजपूत सभा की तलवाड़ा में हुई बैठक
Next articleपीसी पीएनडीटी के संबंध में जिला सलाहकार समिति की बैठक