किया गया प्राचीन पांडव सरोवर में मेगा सफाई अभियान
दसूहा,(राजदार टाइम्स): भारत सरकार के सहयोग से निरंकारी मिशन द्वारा 2023 में प्रोजेक्ट अमृत लॉन्च किया गया था। जिसके तहत स्वच्छ जल के तहत प्रोजेक्ट अमृत बाबा हरदेव सिंह की शिक्षाओं को समर्पित, सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज असीम कृपा से संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने गत दिनों भारत के लगभग 9 सौ शहरों में 15 सौ स्थानों पर एक मेगा सफाई अभियान चलाया। इसी श्रृंखला में संत निरंकारी सत्संग भवन के संयोजक डॉ.सुरिंदर पाल सिंह के कुशल नेतृत्व में निरंकारी भक्तों द्वारा प्राचीन पांडव सरोवर में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया गया। सुबह सबसे पहले संत निरंकारी सत्संग भवन में प्रार्थना की गई। जिसके बाद निरंकारी भक्तों ने हाजीपुर चौक से हाथों में निरंकारी मिशन की शिक्षाओं को दर्शाने वाले नारे लगाते हुए एक सम्मानजनक पदयात्रा निकाली, जोकि बस स्टैंड से होते हुए प्राचीन पांडव सरोवर तक गई।
डॉ.सुरिंदर पाल सिंह ने कहा कि यह अमृत परियोजना बाबा हरदेव सिंह की शिक्षाओं को समर्पित है और बाबा हरदेव सिंह महाराज ने कहा था कि प्रदूषण अंदर और बाहर दोनों तरह से हानिकारक है। जिसे साफ करना हमारा कर्तव्य है। जिससे पर्यावरण स्वच्छ रह सके। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य लोगों को जल संसाधनों के संरक्षण के बारे में शिक्षित करना और आने वाली पीढिय़ों को स्वस्थ भविष्य देना है।
संत निरंकारी मिशन लगातार सामाजिक और कल्याणकारी गतिविधियों में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है और जल की रक्षा कर रहा है। पर्यावरण और धरती को सुंदर बनाने में अहम योगदान दे रहा है। इसको लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर प्राचीन पांडव सरोवर के सभी प्रबंधकों, संयोजक दसूहा सहित सेवादल पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया।