ओजस्वी विचार भारत के नवनिर्माण के लिए रहेंगे प्रेरणा का प्रकाश पुंज : जंगीलाल/अजय कौशल/बलविंदर सिंह
मुकेरियां,(राकेश राणा): भाजापा देहाती जिलाध्ययक्ष अजय कौशल सेठू की अध्यक्षता में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस जिला कार्यालय में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर विधायक जंगी लाल महाजन एवं जिला प्रभारी देहाती पूर्व विधायक हरगोबिंदपुर बलविंदर सिंह लाडी विशेष रूप से उपस्थित हुए। जिलाध्यक्ष अजय कौशल सेठू, विधायक जंगीलाल महाजन एवं जिला प्रभारी बलविंदर सिंह लाडी ने अटल बिहारी वाजपयी की तस्वीर के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद अटल बिहारी वाजपयी ने देश के विकास के लिए जो नींव रखी, वह उनके बाद आने वाली सरकार के लिए एक मिसाल बन गई। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश अटल जी के समदर्शी भावों को अपना कर विकास की राह पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि वाजपयी आज़ादी के पहले अंग्रेजों से लड़ते हुए और बाद में आज़ादी के बाद आपातकाल में भी जेल गए। लेकिन जेल जाने और कई तरह की यातनाओं के सहने के बाद भी उन्होंने अपने विचारों से कभी समझौता नहीं किया। उनके ओजस्वी विचार हम सबके लिए भारत के नवनिर्माण के लिए प्रेरणा का प्रकाश पुंज रहेंगे। इस समय पर जिला महासचिव रघुनाथ राणा, जिला उपाध्यक्ष विकास मनकोटिया, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा पलवी शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अश्वनी कुमार चौधरी, जिलाध्यक्ष एससी मोर्चा विशाल हंस, मंडल अध्यक्ष शहरी नीरज साहनी, जिला उपाध्यक्ष अनूप भट्टी, मंडल अध्यक्ष शम्मी वशिष्ठ, मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार डिम्पी, सुखदेव सिंह माखा, बलवीर सिंह उमरपुर, डिम्पल सूरी, इंद्रजीत सिंह खालसा, प्रवीन शर्मा, विजय शर्मा, विजय सेठी, जगदीश मन्हास, ठाकुर खजान सिंह, होशियार सिंह, सुभाष सिंह, नीरज जैन, संतोष रावत, अनु मन्हास, रजनी बाला, सीमा ठाकुर, नरेश कुमारी, अनीता आदि भी उपस्थित थे।