सुनील जाखड़ के भाजपा पंजाब प्रदेश का अध्यक्ष बनने से पार्टी राज्य में होगी मज़बूत : संजीव मन्हास
दसूहा,(राजदार टाइम्स): भाजपा जिला जालंधर के प्रभारी संजीव मन्हास ने पत्रकारो से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सुनील कुमार जाखड़ को भारतीय जनता पार्टी पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। जिससे कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर पाई जा रही है। मन्हास ने कहा कि पंजाब की राजनीति में सुनील जाखड़ एक बड़ा नाम है, वह लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। उनका राजनीति में लंबा एक्सपीरियंस, मेहनत व ईमानदारी को देखते हुए पार्टी ने उनको बड़ी जुमेवारी दी है। मन्हास ने कहा कि भाजपा सुनील जाखड़ के नेतृत्व में पंजाब की 13 की 13 सीटो पर विजय प्राप्त करेगी। पंजाब में आने वाले समय पार्टी सगठन मजबूती की और बड़ेगी।

Previous articleआम आदमी पार्टी को मिलेगा पंजाब का पहले मेयर
Next articleएसओएफ ओलंपियाड द्वारा कै6िब्रज इंटरनैशनल स्कूल के प्रधानाचार्य तथा एसओएफ परीक्षा इंचार्ज हुई स6मानित