फगवाड़ा,(शिव कौड़ा): समाज सेवी संस्था सर्व नौजवान वैलफेयर सोसायटी की ओर से राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस आज सर्व नौजवान सभा के सहयोग से स्थानीय सिविल अस्पताल में मनाया गया। सोसायटी के प्रधान सुखविंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित समागम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में एस.डी.एम जशनजीत सिंह शामिल हुए। जबकि सम्मानित अतिथियों के रूप में सिविल अस्पताल फगवाड़ा के एस.एम.ओ डा.लैहंबर राम, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव अवतार सिंह मंड एवं आम आदमी पार्टी एस.सी विंग जिला कपूरथला के प्रधान संतोष कुमार गोगी ने उपस्थिति दर्ज करवाई। सोसायटी की तरफ से एस.एम.ओ डा.लैहंबर राम के अलावा डा.शिशु रोग विशेषज्ञ डा.नरेश कुन्द्रा, जनरल सर्जन डा.रवि कुमार एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डा.तुषार अग्रवाल को दोशाले एवं समृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया। इस दौरान अपने संबोधन में एस.डी.एम जशनजीत सिंह ने कहा कि हम में से किसी ने भी ईश्वर को नहीं देखा है लेकिन एक बीमार आदमी यह भली-भांति समझ सकता है कि धरती पर डाक्टर साक्षात ईश्वर का रूप होते हैं। अत: डाक्टरों का सदैव सम्मान करना चाहिये। इस दौरान संतोष कुमार गोगी ने राष्ट्रीय डाक्टर दिवस के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि दुनिया भर के अलग-अलग देशों में डॉक्टर्स दिवस अलग-अलग दिन मनाया जाता है, लेकिन भारत में यह दिन 1 जुलाई को मनाया जाता है, क्योंकि 1 जुलाई 1882 के दिन भारत के प्रसिद्ध फिजीशियन डा. बिधान चंद्र राय का जन्म हुआ था जो कि बंगाल से संबंध रखते थे। संयोग से उनका निधन भी साल 1962 में 1 जुलाई को ही हुआ था। चिकित्सा के क्षेत्र में उनके योगदान को सम्मान देते हुए 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे मनाने की शुरुआत की गई। एस.एम.ओ. डा. लैहंबर राम ने सोसायटी एवं सभा का सम्मान के लिये आभार प्रकट करते हुए कहा कि डाक्टर का प्रथम कत्र्वय अपने रोगी का जीवन बचाना होता है अत: रोगी के परिजनों को सदैव स्मरण रखना चाहिये कि डाक्टर ईश्वर का दूत तो हो सकता है लेकिन खुद ईश्वर नहीं हो सकता। उन्होंने देश भर के समूह डाक्टरों से भी विनम्र निवेदन किया कि चिकित्सा के पेशे का व्यापारिकरण न किया जाये। अवतार सिंह मंड ने समूह डाक्टरों को राष्ट्रीय डाक्टर्स दिवस की शुभकामनाएं दी। अंत में सोसायटी प्रधान सुखविन्द्र सिंह ने गणमान्यों का पधारने के लिये आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि इस समागम का उद्देश्य आम जन में डाक्टरों के प्रति सम्मान का संदेश देना है। समागम के दौरान कवि वर्ग की ओर से सुखदेव गंडवां, हरचरण भारती, मनोज फगवाड़वी, प्रीत कौर, अशोक शर्मा इत्यादि ने डाक्टरों के सम्मान में कविता पाठ किया। मंच संचालन लैक्चरार हरजिन्द्र गोगना ने किया। इस अवसर पर सभा के महासचिव डा.विजय कुमार, साहिबजीत साबी, अनूप दुग्गल, मनदीप बासी, डा.अशोक भाटिया, राम लुभाया पंडोरी, नरिंदर सिंह सैनी, मैनेजर जगजीत सेठ, रविन्द्र सिंह राय, जशन मेहरा, परमजीत राय, गुरशरण बासी, गुरदीप सिंह तुली, विजय बंगा, रमन नेहरा व राजकुमार राजा आदि उपस्थित थे।

Previous articleਐਸਸੀ ਸਿਖਿਆਰਥੀਆਂ ਲਈ ਡੇਅਰੀ ਸਿਖਲਾਈ ਕੋਰਸ ਦਾ ਪਹਿਲਾ ਬੈਚ 15 ਜੁਲਾਈ ਤੋਂ
Next articleभगतपुरा में जारी पांच दिवसीय वार्षिक उर्स में नतमस्तक हुए डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रोड़ी