स्वामी सत्यानंद पुरी महाराज को श्रद्धासुमन किए अर्पित
दातारपुर,(राजदार टाइम्स): ऐतिहासिक शिव मन्दिर फतेहपुर में ब्रह्मलीन स्वामी 1008 सत्यानंद पुरी महाराज का निर्वाण दिवस (पुण्य तिथि) बड़ी श्रद्धा व धूमधाम से मनाया गया। आश्रम के संचालक तपोमूर्ति स्वामी महेश पुरी महाराज की अध्यक्षता में गत दिनो श्रीराम चरित मानस के रखे गए अखंड पाठ का ग्यारह बजे भोग डाला गया। इससे पूर्व सुबह साढ़े सात बजे पूरी शास्त्र मर्यादा से गुरु जी की समाधि का पूजन अर्चन किया गया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रों द्वारा हवन यज्ञ किया गया। जिसमें अग्नि देव को आहूतियां भेंट की गई और सभी के भले की कामना की गई। इसके बाद उपस्थिति को संबोधित करते हुए स्वामी महेश पुरी महाराज ने कहा कि संतों महापुरुषों का धरती पर आगमन समाज को दिशा बोध कराने के लिए होता है और यह काम ब्रह्मलीन स्वामी सत्यानंद पुरी जी महाराज ने भली भांति किया। उन्होंने कहा कि उनके उपदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। हमें धर्म ग्रंथों व महात्माओं के दिए प्रवचनों को जीवन में धारण करना चाहिए और जीवन को धर्ममय बनाते हुए सत्कर्म करने चाहिए। उन्होंने सभी के भले की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर नंबरदार अनंत राम, सुरेंद्र शर्मा, दलजीत सिंह जीतू, राजेंद्र छोटू, सुखदेव सिंह, करतार सिंह, अशोक महंत, मुन्ना ठाकुर, अशोक कुमार तथा अन्य उपस्थित थे। बाद में भंडारा आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने शिरकत की और प्रसाद ग्रहण किया।

Previous article
Next articleउजागर सिंह को किया गया सम्मानित