साल 2024-25 मेँ प्रयागराज मेँ लगने वाले महाकुम्भ संबंधित तयारियों पर की चर्चा

होशियारपुर,(वर्मा): गांव भुंगरनी के अंतराष्ट्रीय प्रचार मंत्री जूना अखाडा से संत सत्य वरता नंद गिरी मडाली वाले संत ने गुरु महाराज स्वरूपा नंद गिरी, ब्रह्मालीन आत्मा नंद गिरी अवधूत महाराज, शहीद हँस गिरी महाराज की याद मेँ संत कुटिया मेँ संत सम्मेलन करवाया।जिसमें भारत से हरि गिरी महाराज व प्रेमगिरी महराज सभापति जूना अखाडा की अध्यक्षता मेँ करवाया।जिसमें साल 2024-25 मेँ प्रयागराज मेँ लगने वाले महाकुम्भ संबंधित तयारियों पर विचार किया गया।संत समागम दौरान सुबह 9 बजे से 11बजे तक श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया व संत महापुरुषों कि पूजा के बाद प्रसाद वितरण  किया गया। इस मौके केंद्रीय राज्य एंव उद्योग मंत्री सोम प्रकाश, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला, हल्का चबेवाल से विधायक डॉक्टर राज, उमेश जैन, संजीव तलवाड़, नीति तलवाड़, निपुण शर्मा, धीरज एरी, पंडित अश्विनी शर्मा, जरनेल सिंह, सतनाम सिंह, हरदीप सिंह, महावीर सिंह, हरविंद्र सिंह, करनेल सिंह, पंडित दुरिंदर, तरसेम लाल, प्रभजोत सिंह, गोगा, पंडित नरेश शर्मा, मनीष शर्मा, बलराम शर्मा, लाडी बटाला, सुखा, अजय कुमार, हर्ष करण, के आलावा अन्य भक्त मौजूद थे।