जो पार्टी महिलाओं को सम्मान नहीं दे सकती वह महिलाओं के वादे क्या पूरा करेगी: डा. सुभाष शर्मा
महिलाओं के साथ दुव्र्यवहार-अत्याचार पर कांग्रेस, अकाली दल और अन्य दल चुप क्यों हैं?
मोहाली,(राजदार टाइम्स): भारतीय जनता पार्टी के श्री अन्नदपुर साहिब से लोकसभा प्रत्याशी डा.सुभाष शर्मा का दावा है कि आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार पंजाब की महिलाओं से किया गया एक भी वादा कभी पूरा नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जो पार्टी नेता अपने पार्टी कार्यालय में महिलाओं के साथ दुव्र्यवहार करते हैं और उन्हें लात-घूंसों से मारते हैं। वे कभी भी प्रदेश की महिलाओं को सम्मान नहीं दे सकते। उन्होंने कहा कि दिल्ली की महिलाओं के साथ हो रहे भेदभाव का जवाब अब पंजाब और दिल्ली की महिलाएं लोकसभा चुनाव में सिखाएंगी। विधानसभा चुनाव के दौरान पंजाब की महिलाओं को एक हजार रुपये देने का दावा करने वाले भगवंत मान पंजाब की 13 विधानसभा सीटों पर किसी भी महिला को लोकसभा टिकट नहीं दे सकी। आप नेता महिलाओं को सिफर्म और सिर्फ वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। डा.सुभाष शर्मा ने कहा कि यह बेहद हैरानी की बात है कि एक महिला के साथ हुए दुव्र्यवहार पर पंजाब कांग्रेस और अकाली दल समेत अन्य पार्टियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि जबकि भाजपा ने उक्त महिला को न्याय दिलाने के लिए बड़े पैमाने पर मुहिम चलाई और इस कृत्य को अंजाम देने वाले आप नेता को जनता के सामने बेनकाब किया। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने समय-समय पर महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की हैं। जिनमें महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण, सशक्त महिला-विकसित भारत, मुस्लिम महिलाओं के लिए तीन तलाक की समाप्ति, ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के लिए शौचालय की कमी को पूरा किया गया।महिलाओं के लिए धुंआ मुक्त चूल्हा गैस, महिलाओं के लिए मुफ्त बस और ट्रेन यात्रा की सुविधा प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि अब तक 1 करोड़ से ज्यादा महिलाएं पंचायतों में मुखिया बनने समेत सरकारी योजनाओं से आत्मनिर्भर महिलाओं में ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं। महिलाओं की सुरक्षा और उन पर हो रहे अत्याचार को देखते हुए कानूनों में बदलाव लाया गया है। डा.शर्मा ने उम्मीद जताई कि अब महिलाएं श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभाएंगी।

Previous articleकरोड़ों रुपये का कर्ज, सरकार का खजाना फिर खाली
Next articleइंडिया गठबंधन नहीं हैं विश्वसनीय