फगवाड़ा,(शिव कौड़ा): शिरोमणी श्री विश्वकर्मा मन्दिर बंगा रोड में 113वां श्री विश्वकर्मा पूजा महोत्सव श्री विश्वकर्मा धीमान सभा के प्रधान बलवंत राय धीमान की देखरेख में बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि इंजीनियर गुरसिमरत सिंह सौंद जालंधर ने की। जबकि ध्वजारोहण की रस्म डा.अरविंद्र सिंह रूपराय शाहकोट  ने निभाई। स्वागत कमेटी के अध्यक्ष प्रशांत धीमान थे। इस दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह, सुशील कुमार रिंकू सांसद जालंधर, अशोक मित्तल सांसद राज्यसभा के अलावा केन्द्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश, कांग्रेस विधायक राज कुमार चब्बेवाल, राष्ट्रीय अनुसूचित आयोगि के पूर्व चेयरमैन विजय सांपला, बसपा पंजाब के प्रधान जसवीर सिंह गढ़ी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री जोगिंद्र सिंह मान, पूर्व मंत्री गुरकीरत कोटली, जिला कपूरथला कांग्रेस कमेटी के प्रधान एवं स्थानीय विधायक बलविंद्र सिंह धालीवाल, विधायक सुखविंद्र सिंह कोटली इत्यादि के अलावा देश विदेश की संगत ने भारी संख्या में नतमस्तक होकर भगवान श्री विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।सभा के अध्यक्ष बलवंत राय धीमान व उपाध्यक्ष गुरमुख सिंह नामधारी की तरफ से अतिथियों को सरोपे डाल कर सम्मानित किया गया। राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल ने मन्दिर कमेटी को 20 लाख रुपये, लोकसभा सांसद सुशील कुमार रिंकू ने अपने सांसद निधि कोष से 5 लाख रुपये की ग्रांट देने का ऐलान किया। कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह ने भी हर तरह के सहयोग का विश्वास दिलाया। आयोजित मेले में भांति प्रकार के झूले और बिक्री के स्टाल विशेष आकर्षण का केन्द्र थे। कमेटी प्रधान बलवंत राय धीमान ने बताया कि भगवान श्री विश्वकर्मा धर्मार्थ अस्पताल काफी समय से चल रहा है। मंदिर कमेटी मानवता की सेवा के लिए 50 बिस्तरों वाला 24 घंटे चलने वाला आपातकालीन वार्ड भी बना रही है।इसके अलावा बच्चों को तकनीकी शिक्षा देने के लिए आई.एस.ओ पंजीकृत चैरिटेबल कम्प्यूटर इंस्टीच्यूट भी चल रहा है। इस अवसर पर सभा के उपाध्यक्ष सुरिंदर पाल धीमान, उपाध्यक्ष प्रदीप धीमान, महासचिव गुरनाम सिंह जूतला, सूरज धीमान, कैशियर सुभाष धीमान, बख्शीश राम धीमान, रमेश धीमान, जसपाल सिंह लाल, विक्रमजीत चग्गर, अरुण रूपराय, भुपिंद्र सिंह जंडू, अमोलक सिंह झीता, सुखवंत सिंह घटोड़ा, सुरजीत सिंह विर्दी, अशोक धीमान, जगदेव सिंह कुंदी, नरिंद्र सिंह भच्चू, नरिंद्र सिंह टट्टर, सुरिंद्र सिंह कलसी, धीरज धीमान, रविंद्र सिंह पनेसर, पलविंद्र विर्दी, रीत प्रीत पाल सिंह भमरा, हरजीत सिंह भमरा, जगजीत सिंह लल्ल, अंकुश धीमान, अश्वनी धीमान, मनजिंद्र सिंह सीहरा, विशाल भोगल, बलविंद्र सिंह रतन आदि उपस्थित थे।

 

Previous articleदेश व समाज की तरक्की में श्रमिक वर्ग व शिल्पकारों का अहम योगदान: ब्रम शंकर जिंपा
Next articleवर्किंग रिपोर्टर्स एसोसिएशन पंजाब की हुई एक महत्वपूर्ण बैठक