राजकुमार समेत कई नेता भी हुए भाजपाई
सभी नेता नाराज थे कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के फैसले से
नई दिल्ली,(राजदार टाइम्स): दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली भी हो गए भाजपा में शामिल। याद रहे कि कुछ दिनों पहले ही लवली ने कांग्रेस छोड़ी थी। दिल्ली में लोकसभा की चुनावी सियासत दिलचस्प हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अब बिखरती नजर आ रही है। दिल्ली यूनिट के दिग्गज नेताओं ने बगावती तेवर अख्तियार कर रखा है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली के साथ चार दिग्गज नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। प्रदेश कांग्रेस नेता अपने राष्ट्रीय नेतृत्व से ही नाराज है। उन्हें बिना तवज्जो दिए आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन और उम्मीदवार को उतारना रास नहीं आया। राजनीतिक जानकार यह भी तर्क दे रहे है कि अरविंदर सिंह लवली और राजकुमार चौहान जैसे पुराने कांग्रेसी नेता को दूसरी बार भाजपा में शामिल होना पार्टी के अंदर बिखराव का बड़ा संदेश है। चूंकि पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बाद यही सेकेंड लाइन के कांग्रेसी नेता है।

Previous articleमहिला के अपहरण का आरोप
Next articleਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਖੁਰਾਣਾ ਅਤੇ ਚੰਦੀ ਨੇ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਲੰਗਰਾਂ ਵਾਸਤੇ ਕਣਕ ਦਾ ਟਰੱਕ ਕੀਤਾ ਰਵਾਨਾ