दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई इंडी गठबंधन की रैली लोकतंत्र बचाओ नहीं बल्कि विपक्ष की है परिवार बचाओ रैली
मुकेरियां,(राजदार टाइम्स): पहले अरविंद केजरीवाल कहते थे कि वे लालू यादव, सोनिया गांधी और राहुल गांधी को जेल में डालेंगे, क्योंकि उन्होंने भ्रष्टाचार किया है। आज जब केजरीवाल खुद जेल में हैं, अदालत से भी उन्हें राहत नहीं मिल रही है तो वे उन्हीं लालू प्रसाद यादव, अखिलेश यादव, राहुल गांधी का सहारा ले रहे हैं। इस तरह अरविंद केजरीवाल का राजनीतिक रूपांतरण साफ देखा जा सकता है। उक्त बातों का प्रगटावा करते हुए जिला उपाध्यक्ष विकास मनकोटिया ने कहा कि रामलीला मैदान में हुई इंडी गठबंधन की रैली लोकतंत्र बचाओ नहीं बल्कि विपक्ष की परिवार बचाओ रैली है। यह विपक्ष की चोरी और सीनाजोरी है। उन्होने कहा कि ये वो दल हैं, जो राम विरोधी हैं, हिंदू संस्कृति के विरोधी हैं।जो लोग भ्रष्टाचार के आरोप में जेल काटते रहे वो आज एक साथ जुट हो रहे हैं। ये लोग भारत की राजनीति की विश्वसनीयता नष्ट कर रहे हैं। जिस रामलीला मैदान में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन हुए आज वहां सभी भ्रष्टाचारी इक_ा हो रहे हैं। ये लोग अपने गुनाहों को छिपाने के लिए जुट रहे हैं।कोई राजनीतिक सभा नहीं है, बल्कि अलीबाबा और चालीस चोर का मिलन है। जिसका एकमात्र उद्देश्य है भ्रष्टाचार कैसे करें और भारत को कैसे लूटें, इसकी रणनीति बनाएं। रैली में कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि जो कांग्रेस शराब घोटाले में शिकायतकर्ता है और केजरीवाल की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ जांच की मांग कर रही थी। वह आज गिरफ्तारी पर आपत्ति जताते हुए रैली कैसे कर रही है।

Previous articleकर्म योगी वह है जो कर्म को करता है निष्काम भाव से : साध्वी बंदना भारती
Next articleमृत्क हरप्रीत सिंह