चूरू विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार हरलाल सहारण के पक्ष में चुनावी जलसे को किया संबोधित
हनुमानगढ़/चंडीगढ़,(राजदार टाइम्स): भाजपा पंजाब के राज्य उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा ने हनुमानगढ़ जिले के चूरू विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार हरलाल सहारण के पक्ष में चुनावी जलसे को संबोधित किया। अपने सम्बोधन में बाजवा ने कहा कि राजस्थान में हवा भाजपा के पक्ष में चल रही है और भाजपा विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत प्राप्त करने जा रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोक भलाई नीतियों से बहुत खुश है और देश की जनता समझ चुकी है कि देश नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की केंद्र सरकार के हाथों में सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की मौजूदा कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है, यहां कि जनता इस सरकार से तंग आ चुकी है और कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाने के लिए बेचैन है। बाजवा ने कहा कि चूरू विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार हरलाल सहारण बड़ी लीड से जीत प्राप्त करेगा। इस अवसर पर उनके साथ अमनदीप सिंह रौकी, बलविंदर सिंह भिंदा, सितारा सिंह, राजवीर सिंह सहित बड़ी तादाद में वोटर मौजूद थे।

Previous articleपराली की समस्या के समाधान के लिए केंद्र द्वारा भेजी गई राशि का इस्तेमाल करने में फेल हुई पंजाब सरकार: कर्नल जयबंश सिंह
Next articleਐੱਸਪੀਐੱਨ ਕਾਲਜ ਦੇ ਆਈਆਈਸੀ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਉਦਯੋਗਿਕ ਦੌਰਾ