सुमित राणा युवा मोर्चा मंडल बडला के अध्यक्षत नियुक्त
लोकसभा चुनाव में दसूहा विधानसभा से भाजपा बड़ी लीड प्राप्त करेगी : संजीव मन्हास
दसूहा,(राजदार टाइम्स): विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल बडला के कार्यकर्ताओं की एक बैठक मे मंडल अध्यक्ष कैप्टन शाम सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला प्रभारी संजीव मन्हास विशेष रूप से शामिल हुए। मंडल अध्यक्ष कैप्टन शाम सिंह ने अपनी टीम का विस्तार करते हुए युवा मोर्चा भाजपा मंडल बडला का सुमित डडवाल को अध्यक्षत  नियुक्त किया गया। राजेश कुमार मोनू को महामंत्री , विकास राणा को उपाध्यक्ष, अजय कुमार सेक्रेटरी, नवदीप सिंह को सेक्ट्री व शक्ति केंद्र का युवा अध्यक्ष बनाया गया।इस अवसर पर संजीव मन्हास ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र एसी पार्टी है, जिसमें ईमानदारी और मेहनत से काम करने वाले कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा की टीम के गठन से  पार्टी मजबूत होगी। मन्हास ने कहा के दसूहा विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह देखने को मिल रहा है आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा दसूहा से बड़ी लीड प्राप्त करेगी, इस मौके मंडल अध्यक्ष कैप्टन शाम, इंडस्ट्री सैल के जिला संयोजक अनिल शर्मा, मंडल जनरल सेक्रेटरी डिकी राणा, कैप्टन कर्ण सिंह, शिव कुमार बडला, दविंद्र सिंह बडला, अनूप, पवन कुमार, सतनाम सिंह सतू, सुनील कुमार सोनू, अवधेश कुमार बबलू, कृष्ण राणा, नितिश राणा, गणेश, राहुल कुमार, नरदीप सिंह, अकाश राणा आदि बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।
Previous articleਸੀਆਈ ਏਸਟਾਫ ਦੀ ਟੀਮ ਵਲੋਂ ਦੇਸੀ ਪਿਸਤੌਲ 315 ਬੋਰ ਤੇ ਜਿੰਦਾ ਰੌਦਾ ਸਮੇਤ ਵਿਅਕਤੀ ਕਾਬੂ
Next articleप्रधानमंत्री मोदी युवाओं के लिए रोल मॉडल, भाजपा सबसे प्रिय पार्टी : खन्ना