अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया के एजैंस शहर में भारतीय मूल के एक के व्यक्ति की ह्रदय गति रुकने से हुई मौत
भंगाला,(राजदार टाइम्स): नजदीक के गांव गुरदासपुर से एक बहुत दु:खद समाचार गत दिनों सुनने को मिला। अमेरिका की कैलिफोर्निया एजैंस शहर में भारतीय मूल के एक 32 साल व्यक्ति की ह्रदय गति रुकने से मौत हो जाने का दु:खद समाचार सामने आया है। जिससे गांव के साथ क्षेत्र में शोक की लहर के साथ मातम का माहौल बन गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक के छोटे भाई कंवलदीप सिंह ने बताया कि उनका बड़ा भाई हरप्रीत सिंह (32) पुत्र डॉ.सतनाम सिंह निवासी गुरदासपुर साल 2011 में रोजी रोटी की तलाश में अपना अच्छा भविष्य बनाने के लिए 13 साल पहले अमरीका गया था। उनकी माता हरजिंदर कौर को गत दिनो देर रात उनके भाई ने फ़ोन पर बताया कि वह ठीक ठाक हैं मगर अधिक सर्दी होने के चलते थोड़ी खांसी जुकाम है। वही मृतक हरप्रीत सिंह के ताया रघबीर सिंह गोली ने बताया जब उनका भतीजा ट्राला खाली कर वापित आ रहा था तो उनकी बेटी कनाडा में रहती है, उसने वीडियों काल की तो वह ठीक से बात नहीं कर पा रहा था। उसने तुरंत ट्राला साईड पर करने के लिए बोला और हेल्पलाईन नो (911) फ़ोन करने के लिए कहा। वहां की पुलिस ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां में ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतक अपने पीछे छोटा भाई और माता-पिता छोड़ गया है। वही मृतक के माता-पिता व परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है। उन्होंने पंजाब सरकार व केंद्र सरकार से मांग की है कि उन्हें तुरंत अमेरिका का वीजा दिया जाए, तांकि वह अपने पुत्र को भारत में लाकर अपने रीति-रिवाजों से उसका अंतिम संस्कार कर सकें। समाचार लिखे जाने तक शव भारत नहीं पहुँचा था।






