• पंजाब में फायरिंग, मोटरसाइकिल के शोरूम में चली गोली, 1 की मौत
    दसूहा,(राजदार टाइम्स): देर शाम पंजाब के दसूहा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दसूहा में मोटरसाइकिल के शोरूम में गोली चलने से एक कर्मचारी की मौत हो गई है। गोली लाइसैंसी हथियार से चली है। लेकिन गोली किन हालातों में चली है, इस बारे अभी पता नहीं चल सका है। वहीं गोली चलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस टीम मौके पर पहुंच चुकी है तथा जांच शुरू है। गोली लगने के बाद युवक को अस्पताल लें जाया गया, जहाँ डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहिचान गुरप्रीत सिंह पुत्र स्वर्गीय जोगिंदर सिंह निवासी गांव ओडरा के रूप में हुई हैं। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई हैं।
Previous articleराज्य मुख्य सूचना कमिश्नर के पद की शपथ लेते इन्दरपाल सिंह
Next articleकहा, पंजाब में आपातकाल जैसे हालात