विधायक ने किया बाढ़ प्रभावित विभिन्न गांवों का दौरा
कहा, आप सरकार की गल्त नीतियों के कारण लोगों को भुगतना पड़ रहा नुक्सान
मुकेरियां,(राजदार टाइम्स): यदि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पहले ही गांव हलेड जनार्दन के पुल को ठीक करवा देते व धूस्सी बांध को पक्का करवा दिया होता तो शायद बरसात के इस मौसम में क्षेत्र के गांवों के लोगों को बरसात के पानी से हो रही मुसिबतों से छुटकारा मिल गया होता। साल 2023 में जब दरिया में पानी आने से बाध टूटा था तो पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गांव हलेड जनार्दन के पुल पर खड़े हो कर क्षेत्र के लोगों से यह वायदा किया था कि आने वाले समय में उनकी समस्याओं का समाान पक्के तौर पर कर दिया जाएगा। गांव हलेड जनार्दन के पुल फिर से बनवा कर, उस समय टूटी तीनों धूस्सी बाँधो को बनवाया जाएगा। मगर दुर्भाग्य यह है कि मुख्यमंत्री अपने ही वायदे को भूल गए और मुकेरियां विधानसभा क्षेत्र के लोगों की कोई सुध नहीं ली। जिसका खामिआजा अब क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। जिससे लोगों का भारी नुक्सान हो रहा है।

यह शब्द विधायक जंगी लाल महाजन ने बरसात के पानी से हुए नुक्सान का जायजा लेते हुए गांव मंड, मोतला, कोलिया आदि गांवों का जायजा लेने के बाद गांव हलेड जनार्दन के पुल पर खड़े हो कर लोगों से कहे। उन्होंने कहा कि अब पंजाब सरकार लोगों की आँखों में धूल झोकने के लिए प्रशासन को ले कर मात्र दिखावे के लिए ही दौरे कर रही है। यदि पहले ही मुख्यमंत्री भगवंत मान क्षेत्र के लोगों से किए अपने वायदे को पूरा कर देते तो शायद इस बार लोगों को मुसिबतों का सामना नहीं करना पड़ता। जो मुख्यमंत्री लोगों से किए अपने ही वायदे को पूरा न कर पाऐ तो ऐसे मुख्यमंत्री से और क्या उम्मीद कर सकता है। विधायक महाजन ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान को इस बारे में कई बार मौखिक रूप से बता चुके हैं मगर मुख्यमंत्री ने लोगों की इस समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। जिस कारण लोगों को मुशिक्लों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सौभाग्य की बात है कि क्षेत्र के लोगों का बड़ा नुक्सान नहीं हुआ। इस समय पर मंड़ल अध्यक्ष कुलतार हैपी, इक़बाल सिंह, सुभाष सिंह, सरपंच उपिंन्द्र सिंह, राणा नरोतम सिंह साबा, नंबरदार सलोवाल के अलावा अन्य लोग भी साथ उपस्थित थे।