भाजपा की केंद्र सरकार ने पंजाब के हित के लिए जो काम किए है वह आज तक किसी अन्य पार्टी ने नहीं किए :- डॉ. जगमोहन सिंह राजू

अमृतसर/चंडीगढ़,(राजदार टाइम्स): अमृतसर साहिब में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के राज्य महासचिव डॉ.जगमोहन सिंह राजू जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने जो काम किए है। वह आज तक किसी भी सरकार ने नहीं किए है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 52 हजार करोड़ रुपये लगा कर ईस्ट कॉरिडोर बनाया गया ताकि कोयला व्यापार जल्दी और सस्ता हो सके और सड़कों का विकास किया गया। साथ ही पंजाब के विकास के लिए मोदी की विभिन्न योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत कार्ड, पोषण अभियान और अन्य जन कल्याणकारी योजनाएं लागू की गईं। इसके साथ ही पंजाब में शहरी विकास योजनाएं भी लागू की गईं। जिनमें 27,500 करोड़ की लागत से अमृतसर-बठिंडा-जाम नगर आर्थिक गलियारा, 1754.84 करोड़ की लागत से 6-लेन जालंधर बाईपास, 1553.07 करोड़ की लागत से 6-लेन ग्रीनफील्ड साउथ लुधियाना बाईपास, वंदे भारत ट्रेन शामिल हैं। 4,762 करोड़ की अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना,  अमृतसर से लंदन तक हवाई यात्री सेवा शुरू की। भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की ओर से पंजाब के 35 लाख राशन कार्ड धारकों को हर महीने पांच किलो मुफ्त अनाज दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने पंजाबियों का विश्वास खो दिया है और मुख्यमंत्री को पता चल गया है कि पंजाब के लोग अब आम आदमी पार्टी को मुंह नही लगाने वाले है। वे समझ गए हैं कि सिर्फ भाजपा ही है जो पंजाब को खुशहाल बना सकती है। इसलिए भाजपा की बढ़ती साख से मुख्यमंत्री चिंतित और घबराहट में हैं और गलत बयानबाजी कर रहे हैं। राजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पंजाबियो ओर सिखों के जितने काम और समस्यों का समाधान किया है। उतना देश आजाद होने के बाद आज तक किसी भी अन्य सरकार ने नहीं किया। उन्होंने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और मुख्यमंत्री भगवंत मान लोगों को पंजाब के असली मुद्दों से भटकाने के लिए बेतुके बयान दे रहे हैं जो मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का विधानसभा में भाजपा के बारे में दिया गया बयान राजनीति से प्रेरित है और पंजाब भाजपा इसकी कड़ी निंदा करती है और मांग करती है कि मुख्यमंत्री अपना बयान वापस लें। इस मौके पर बीजेपी जिला प्रधान हरविंदर सिंह संधू और समूची बीजेपी लीडरशिप उपस्थित थी ।