फगवाड़ा,(शिव कौड़ा): आम आदमी पार्टी हलका विधानसभा से आप वलंटियरों का एक बड़ा जत्था 18 नवंबर शनिवार को फगवाड़ा से होशियारपुर के लिये रवाना होगा। इस जत्थे की रवानगी संबंधी तैयारियों को लेकर आज एक बैठक हलका इंचार्ज जोगिन्द्र सिंह मान के आवास पर संपन्न हुई।पत्रकारों से वार्तालाप में जोगिन्द्र मान ने बताया कि 18 नवंबर को आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल होशियारपुर पधार रहे हैं। जहां पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में केजरीवाल  का भव्य स्वागत किया जायेगा। इस दौरान होशियारपुर में मैडिकल कालेज का शिलान्यास होगा। जिसके पश्चात एक भव्य रैली भी की जायेगी। उन्होंने बताया कि उक्त रैली में शामिल होने के लिये फगवाड़ा से आप वर्कर 60 बसों के काफिले के रूप में स्थानीय केजी रिजोर्ट से रवाना होंगे। बैठक में वरिष्ठ आप नेता दलजीत सिंह राजू, हरमेश पाठक, अवतार सिंह सरपंच पंडवा, ब्लाक प्रधान वरुण बंगड़ चक हकीम, फौजी शेरगिल, नरेश शर्मा, बलबीर ठाकुर ब्लाक प्रधान, आशु, जस्सी, देसराज झमट, राजा कौलसर, सतनाम सिंह शामा, डा. विजय के अलावा रुपिन्द्र कौर, रघबीर कौर, अमन बाबा गद्दिया, प्रितपाल कौर तुली, गुरदीप सिंह तुली, ओम प्रकाश सरपंच वजीदोवाल, मनप्रीत कीर्ति नगर, केशी गंडवा, रणबीर सिंह जगतपुर जट्टां, समर गुप्ता, सरवण सिंह चहेड़ू, बिंदर सिंह सरपंच मीरापुर, निक्का साहनी, कश्मीर कौर सरपंच बेगमपुर, अमरजीत सिंह पूर्व सरपंच नंगल, कश्मीर सिंह खलवाड़ा, राजू आनंद के अलावा विभिन्न गांवों के सरपंच, मैंबर पंचायत, ब्लाक समिति मैंबर, शहर के वार्ड प्रधान और वलंटियर आदि उपस्थित थे।

 

Previous articleਮਾਤਾ ਠਾਕੁਰ ਦੇਵੀ ਅਤੇ ਸਵ.ਨਾਨਕ ਚੰਦ ਸੇਠੀ ਦੀ ਯਾਦ ‘ਚ ਲਗਾਇਆ 417ਵਾਂ ਦੰਦਾਂ ਅਤੇ ਜਬਾੜਿਆਂ ਦਾ ਫਰੀ ਕੈਂਪ
Next articleकिक और पंच का धमाल कुकरेजा बहनों ने महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से आर्शीवाद लेकर किया कमाल