सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में महंत राज गिरी महाराज अग्रणी : सतपाल शास्त्री
कमाही देवी,(एसपी शर्मा):
माँ कामाक्षी दरबार में तपोमूर्ति महंत राज गिरी महाराज का जन्मोत्सव श्रद्धालुओं ने बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। करवाए घए कार्यक्रम में सबसे पहले दुर्गा सप्तशती पाठ सामूहिक रूप में किया गया, उपरांत वैदिक मंत्रों द्वारा विद्वान आचार्य सुदर्शन ऐरी व अजय शास्त्री ने हवन-यज्ञ करवाया। महंत राज गिरी महाराज की दीर्घायु की कामना करते हुए विश्व कल्याण की प्रार्थना की गई। संकीर्तन के बाद शिक्षाविद सतपाल शास्त्री ने अपने संबोधन में कहा कि संतों का धरती पर आगमन समाज को दिशा बोध करवाने को होता है और महंत जी ने यह काम बखूबी किया है।

उन्होंने कहा कि महंत राज गिरी महाराज हर साल लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान देने के लिए शतचंडी महायज्ञ, धर्म सम्मेलन, भागवत कथा, रामायण कथा, नवरात्र में मेले का आयोजन, यज्ञोपवीत संस्कार तथा अन्य गतिविधियां पूरा साल आयोजित करते हैं। महंत जी ने अपने श्रेष्ठ कार्यों से कमाही देवी क्षेत्र के नाम पर चार चांद लगा दिए हैं। स्वामी अविनाश दास ने प्रवचन और संकीर्तन के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। महंत राज गिरी महाराज ने अपने संबोधन में सभी को शुभकामनाएं दी, आशीर्वाद दिया और सबके भले की मंगलकामना की।

सभी श्रद्धालुओं ने एकस्वर में महंत जी की दीर्घायु की कामना की। करवाए गए कार्यक्रम के अवसर पर भंडारा लगाया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शिरकत की और प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर बनवारी लाल, कवि राजिंदर मेहता, इंका नेता त्रिलोक सिंह साही, लाला शादी लाल, डॉ.रविंद्र सिंह, भाजयुमो नेता अंकित राणा, प्रिंसिपल अनीता रानी, दर्शना देवी, सरिता, वंदना सरोजिनी, मंजु बाला, शीला तथा अन्य उपस्थित थे।