बोले, पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का करुँगा प्रयास
टांडा,(राजदार टाइम्स): आम आदमी पार्टी ने युवा व कर्मठ नेता मनवीर सिंह झावर को आप युवा विंग का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया हैं। आप द्वारा विभिन्न जिलों के युवा अध्यक्षों की सूची जारी की गई। जारी सूची में मनवीर सिंह झावर को होशियारपुर से जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

युवा नेता मनवीर झावर की इस नियुक्ति से युवाओं में नया जोश पैदा हुआ हैं, वहीं इस नियुक्त से युवाओं में खुशी की लहर पाई जा रही हैं। नवनियुक्त जिला युवा अध्यक्ष को बधाई देनें वालों का उनके घर में तांता लग गया है तथा भारी संख्या में युवाओं के फोन आ रहे हैं। मनवीर सिंह झावर की इस नियुक्ति से आम आदमी पार्टी को लाभ होगा।

नवनियुक्त युवा जिला अध्यक्ष मनवीर सिंह झावर ने कहा कि वह उनकी इस नियुक्ति के लिऐ विधायक जसबीर सिंह राजा गिल, पार्टी के सयोजक अरविन्द केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, पंजाब प्रभारी मुनीश सिसोदिया, मंत्री डॉक्टर रवजोत सिंह, विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मन, विधायक ब्रह्म शंकर जिम्पा, जिलाध्यक्ष गुरविन्द सिंह पाबला के आलावा पार्टी के अन्य नेताओं का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने उन पर विश्वास कर यह जुम्मेवारी सोपी हैं। वह पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का करेंगे प्रयास। उन्होंने कहा कि वह पार्टी की नीतियों को घर घर पहुंचने के युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ेगे।