बदलते भारत में आतंकवाद का नहीं है कोई स्थान : जंगीलाल महाजन/अजय कौशल सेठू
भारत पाक युद्ध में जौहर दिखाने वाले भारतीय सैनिकों के सम्मान में किया तिरंगा यात्रा का आयोजन
मुकेरियां,(राजदार टाइम्स): राष्ट्रीय सुरक्षा नागरिक मंच ने भारत-पाक युद्ध में जौहर दिखाने वाले भारतीय सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यह तिरंगा यात्रा रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल रनवीर सिंह के नेतृत्व में निकाली गई। जो शंखनाद के साथ स्थानीय रेस्ट हाउस से प्रारंभ होकर माता रानी चौंक, महाराणा प्रताप चौंक से होते हुए बस स्टैंड में समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में शामिल लोग हाथों में तिरंगा और तख्ती लिए चल रहे थे। लोग भारत माता की जय…आदि नारे भी लगा रहे थे। तिरंगा यात्रा के दौरान रिटायर्ड लेफ्टीनेंट जनरल रनवीर सिंह, विधायक जंगी लाल महाजन, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय कौशल सेठू आदि ने कहा कि जिस तरह पहलगाम में पर्यटकों पर हमला हुआ था, आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी थी। आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने जो हरकत की, उसके खिलाफ भारतीय सेना ने कार्रवाई की है। भारतीय सेना की कार्रवाई से यह बात साबित हो गई कि भारत एक विकसित राष्ट्र है। उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को सबक सिखाने काम किया है। बदलते भारत में आतंवाद का कोई स्थान नहीं है। भारतीय सैनिकों ने जिस तरह युद्ध किया, इससे पूरे भारतीयों को गर्व है। सेना की कार्रवाई में पाकिस्तान को बड़ा नुकसान हुआ है। जिससे यह संदेश गया है कि पहलगाम में मारे गए पर्यटकों के साथ पूरा देश खड़ा है। सेना की कार्रवाई से देश का मान सम्मान बढ़ा है। यह साबित हुआ कि भारत की ओर कोई भी टेढ़ी नजर रखेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। कहा कि सेना ने साहस दिखाया इससे सभी भारतीय गौरव महसूस कर रहे हैं। इस समय जिला महामंत्री रघुनाथ सिंह राणा, विक्रम सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार पिंकी, रघुनाथ राणा दसूहा, शम्भू नाथ भारती, नगर परिषद दसूहा के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ बाजपा नेता रवि शिंगारी, डॉ.ध्रुव, मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार डिंपी, मंडल अध्यक्ष कुलतार सिंह हैप्पी, पंडित किशन चंद, बलवीर सिंह, सुभाष सिंह, अंजना कटोच, विजय सेठी, प्रदीप सिंह पलाहा, प्रदीप कटोच, राजिंदर छोटू, विशाल हंस बब्बू, परवीन शर्मा, सुखदेव सिंह माखा, नरेन्द्र शर्मा पप्पी, जगन्नाथ सिंह, विवेक रिंका, अमरजीत सिंह, अष्टम मन्हास, अशोक कुमार, रनवीर सिंह के अलावा भारी संख्या में लोग शामिल थे।