होशियारपुर,(राजदार टाइम्स): भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम ने चीन को हराकर किया कीर्तिमान स्थापित किया है। खन्ना ने भारतीय हॉकी टीम की इस शानदार जीत पर देश निवासियों को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय हॉकी टीम ने गत दिनों बुधवार को बिहार के राजगीर हॉकी स्टेडियम में फाईनल में पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना को 1-0 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 जीत ली है। खन्ना ने बताया कि हॉकी खिलाडी दीपिका ने भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए विजयी गोल किया तथा 11 अंकों के साथ टूर्नामेंट की शीर्ष गोल स्कोरर बनीं। भले ही क्रिकेट व अन्य खेलें ज्यादा प्रचलित हैं परन्तु हॉकी भारत की सबसे लोकप्रिय खेल है।