CAA पर जनता को गुमराह करना बंद करें इंडी एलायंस के नेता : तरुण चुघ
चंडीगढ़,(राकेश राणा): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने CAA पर विपाक्षी नेताओं को की तथ्य-विहीन बयानबाजी बताते हुए कहा कि इंडी एलायंस के नेता देश के लोगों को गुमराह करना बंद करें, उन्हे तथ्य-विहीन, हास्यास्पद, गुमराहपूर्ण बयानबाजी के लिए केजरीवाल, कांग्रेस और ममता बनर्जी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि CAA पर सरकार की अधिसूचना से किसी भी धर्म, जाति एवं पंथ को कोई खतरा नहीं है, खतरा है केवल देश में रोहिंग्या को, अवैध घुसपैठियों को और उनके आकाओं को। जो रोहिंग्या देश में अवैध रुप से घुसकर देश के माहौल को असुरक्षित करने की कोशिश करते हैं। तरुण ने कहा है पड़ोसी देशों में कई वर्षो से धार्मिक अल्पसंख्यको के खिलाफ़ अत्याचार, अधिकारों का हनन, असुरक्षा, महिलाओं के खिलाफ़ अत्याचार, धर्मांतरण हो रहा है, यह असहनीय है। इन्हे मानवता के आधार पर सरक्षण मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि 1947 के बाद पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यक हिंदू, सिक्ख, ईसाई, जैन, बौद्ध की संख्या लगभग 28% थी, जो आज 1 से 2 प्रतिशत रह गईं है। पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश आदि में हिंदू, सिक्ख, ईसाई, जैन आदि के अधिकारों का हनन हुआ है, अत्याचार हुए हैं, यह चिंताजनक है। CAA के माध्यम से नागरिकता मांगने पर इन्हें भारत में संरक्षण देने का कानूनी प्रयास है। उन्होंने विपक्षी नेताओं से सवाल करते हुए कहा कि क्या हिंदू, सिक्ख, ईसाई, जैन, बौद्ध आदि को मानवता के आधार पर CAA के माध्यम से कानूनी नागरिकता देने पर क्या समस्या है? विपक्षी दलों के नेताओं को रोहिंग्या से क्या सहानुभूति है? चुघ ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि केजरीवाल, ममता बनर्जी, कांग्रेस आदि देश के लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इस तुष्टीकरण के कटु प्रयास में वे सफल नहीं होंगे। इंडी एलायंस के नेता भ्रम फैला कर कुछ लोगों की भावनाओं को भड़काकर अपना उल्लू सीधा करना चाहते हैं। देश की जनता जानती है कि ये इंडी एलायंस के चंद राजनैतिक लोग देश की सुरक्षा और एकता की बजाय धार्मिक तुष्टीकरण करके वोट बैंक की राजनीति करना चाहते हैं। देश की जनता मोदी जी के नेतृत्व में सशक्त, सुरक्षित और विकसित भारत बनाना चाहती है।

Previous articleशहीदी स्मारक का उद्घाटन करते हुए विधायक अमनशेर शैरी कलसी, लायन नरेश अग्रवाल, कुंवर विक्की व अन्य
Next articleBJP ने की लोक सभा प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी