भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा नेताओं ने मनाई खुशी
दसूहा,(राजदार टाइम्स): भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव मन्हास के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा के पक्ष में आए चुनाव नतीजों पर जश्न मनाया। मन्हास ने कहा कि इन चुनावों से साफ है कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के काम से संतुष्ट है। निकट भविष्य में जनता केंद्र में तीसरी बार भी मोदी सरकार बनायेगी। भाजपा नेताओं ने खुशी में लड्डू बांटे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विशाल दत्ता, राज कुमार कौशल, ठाकुर विजय सिंह, लक्की बत्रा, कृष्ण कुमार मुरली, अरुण शर्मा, डॉ.होशियार सिंह, ईश्वर दत्त, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

Previous articleभाजपा की बड़ी जीत पर रमन घई का मुंह मीठा करवाते हुए कार्यकर्ता
Next articleसंत निरंकारी मिशन द्वारा संगोष्ठी में उपस्थित महापुरुष