भाजपा दसूहा विधानसभा कोर ग्रुप की बैठक मे किया गया सगठन को मजबूत करने संबंधी विचार विमर्श
दसूहा,(राजदार टाइम्स): भाजपा जिला अध्यक्ष अजय कौशल की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में दसूहा विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कोर कमेटी की बैठक में पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। जिसमें भाजपा के जिला प्रभारी पूर्व विधायक बलविंदर सिंह लाडी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जालंधर जिला प्रभारी संजीव मन्हास, सह-प्रभारी राजेश गुप्ता, विधानसभा संयोजक रघुनाथ राणा विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस बैठक के आयोजन का उद्देश्य भाजपा संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाना है तथा इन बैठकों से कैसे सार्थक परिणाम मिल सकते हैं पर चर्चा की गई। लोकसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी बढ़त मिल सके, इसके लिए भाजपा नेताओं ने मंडल स्तर, शक्ति केंद्र और बूथ को मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विपन कुमार, मंडल अध्यक्ष विशाल दत्ता, डॉ.सुभाष चंद्र, विपन कुमार अध्यक्ष किसान मोर्चा, रोहित स्वराज, पुष्पिंदर सिंह, वरिंदर सिंह, जनक राज आदि मौजूद थे।