भाजपा के 9 साल में सेवा, सुशासन तथा गरीब भलाई से देश हुआ मजबूत : अविनाश खन्ना
प्रधानमंत्री मोदी ने 9 साल के शासन में भारत को बनाया विश्व गुरु : डॉ.रमन घई
भाजपा स्पोटर्स सैल पंजाब ने केन्द्र के 9 साल पर मिस्ड काल कर सरकार का किया समर्थन
होशियारपुर,(राजदार टाइम्स): केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के सेवा सुशासन एवं गरीब भलाई के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा स्पोटर्स सैल पंजाब द्वारा सरकार को समर्थन जुटाने व लोगों को 5 साल की उपलब्धियां बताने संबंधी कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष मोहित संधू की अध्यक्षता में किया गया। करवाए गए कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व सांसद व हिमाचल प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने लोगों को मोदी सरकार की उलब्धियों बारे एवं 9 साल के शासन संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने इन 9 वर्षों में देश के हर वर्ग के लिए तथा हर क्षेत्र में काम किया है। जिसका लाभ लेकर आज देश के लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठ रहे हैं। उन्होंने इस अवसर पर केन्द्र सरकार को 9 साल पूरे होने पर समर्थन देने के लिए कार्यकर्ताओं से 90902024 नंबर पर मिसकाल करवाकर समर्थन की अपील की। भाजपा स्पोटर्स सैल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.रमन घई ने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश पिछले 9 सालों में दुनिया में खुद को विश्व गुरु के रुप में स्थापित करने में स्थापित हुआ है। देश ने इन 9 वर्षों में आर्थिक, सामाजिक व औद्योगिक तौर पर तरक्की कर भारत की तरक्की में एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है। उन्होंने सैल के कार्यकर्ताओं को इन 9 सालों की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। इस अवसर पर डॉ.पंकज शर्मा, मनोज शर्मा, अश्विनी ओहरी, जसवीर सिंह, परमजीत, बबलू, गगनदीप सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मिस्ड काल करके मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर उनकी सेवा सुशासन एवं गरीब भलाई पर उन्हें अपना समर्थन दिया।

Previous articleमतदान खत्म होने के समय से 30 मिनट के बाद तक एग्जिट पोल को प्रकाशित या प्रसारित करने पर पूर्ण पाबंदी
Next articleAAP सांसद राघव चड्ढा पहुंचे अपनी मंगेतर परिणीति चोपड़ा के साथ अमृतसर