होशियारपुर,(राजदार टाइम्स): भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि प्रदेश की आम आदमी पार्टी सरकार के मुख्यमंंत्री भगवंत सिंह मान व उनके मंत्री भाजपा के विरुद्ध बोलने की बजाय पंजाब के हालातों पर ध्यान दें। खन्ना ने कहा कि पंजाब की जनता सूझवान है और जनता को राजनीति नहीं बल्कि प्रदेश में कानून व्यवथा, अमन शांति और विकास चाहिए। उक्त विचार खन्ना ने प्रदेश की आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्रियों व नेताओं द्वारा प्रदेश के नाजुक हालातों को नजरंदाज करते हुए भाजपा पर बेबुनियाद टिप्पणियां करने के मामले पर प्रदेश सरकार को घेरते हुए व्यक्त किए। प्रदेश में अशांति का आलम है तथा कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। प्रदेश के विकास के नाम पर जनता का मत हासिल कर सत्ता कब्जाने वाली आम आदमी पार्टी के मंत्रियों से अब पंजाब संभल नहीं रहा है। ऐसे में आप मंत्री व नेता अपनी नाकामीयों को छुपाने के लिए भाजपा के विरू ध बयानबाजी कर रहे हैं ताकि जनता का ध्यान प्रदेश के कानून व्यवस्था व विकास के मु्द्दों से भटकाया जा सके। खन्ना ने कहा कि आप सरकार को यह नहीं भूलना चाहिए कि प्रदेश की जनता सूझवान है और दूरदर्शी सोच रखती है। लोकतंत्र में प्रदेश की आप सरकार अगर यह सोचती है कि वह प्रदेशवासियों के हितों व अधिकारों को नजरंदाज कर राजनीतिक रोटियां सेक लेगी तो जनता आम आदमी पार्टी का यह वहम आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा के हक में खुलकर मतदान करके देगी।

Previous articleभगवंत मान पंजाब में फैला रहे हैं देश विरोधी भावनाएं: चुघ
Next articleआखिर 5 महीने बाद पाकिस्तान से लौटी अंजू, पाकिस्तान में की थी दोस्त नसरुल्ला से शादी