5 करोड़ सहित 52 राहत सामग्री ट्रक पंजाब किये रवाना
होशियारपुर,(राजदार टाइम्स): भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने भाजपा दिल्ली की मुक्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा पंजाब बाढ़ त्रासदी में पंजाब की मदद करने पर उनका धन्यवाद किया। खन्ना ने कहा कि पंजाब देश का सिरमौर राज्य है। भाजपा ने सदैव पंजाब और पंजाबियत का साथ दिया है। पंजाब बाढ़ त्रासदी में भाजपा नेताओं ने राजनीति से ऊपर उठकर बाढ़ से पीडि़त पंजाबी भाइयों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। खन्ना ने कहा कि पहले पडोसी राज्य हरयाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने राहत कोष से 5 करोड़ देकर बाढ़ त्रासदी में पडोसी धर्म निभाया और अब उसी पडोसी धर्म का निर्वाह दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया है। जिसके चलते उन्होंने 5 करोड़ के राहत फंड के साथ 52 राहत सामग्री के ट्रक भी पंजाब के लिए रवाना किये है। खन्ना ने पंजाब निवासियों की तरफ से दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का धन्यवाद किया।