भगवान वाल्मीकि महाराज जी का प्रकटोत्सव के संबंध में विधायक महाजन को दिया निमंत्रण पत्र
मुकेरियां,(राजदार टाइम्स): करुणा सागर सृष्टिकर्ता रामायण रचियता भगवान वाल्मीकि महाराज जी का प्रकटोत्सव क्षेत्र के लोगों द्वारा बहुत ही श्रद्धाभावना एवं धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। प्रबंधन कमेटी की तरफ से निमंत्रण पत्र विधायक जंगी लाल महाजन को दिया। विधायक जंगी लाल महाजन ने प्रबंधन कमेटी को अपनी नेक कमाई में से यथासंभव योगदान दिया।प्रबंधन कमेटी की तरफ से वीरवार को विधि पूर्वक हवन यज्ञ किया गया। जिसके बाद श्री रामायण पाठ का आरंभ किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए पार्षद विनोद कुमार लाडी व राहुल ने बताया कि शुक्रवार 27 अक्टूबर को 9:00 बजे श्री रामायण पाठ के भोग डाले जाएंगे 10:00 बजे भजन मंडली द्वारा भजन किया जाएगा, 11:00 बजे झंडे की रस्म अदा की जाएगी व दोपहर 1:00 बजे विशेष सहयोग करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। जिसके बाद दोपहर 2:00 बजे विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी, शनिवार 28 तारीख को दोपहर 1:00 बजे अटूट लंगर का आयोजन किया जाएगा और रात्रि 8:00 बजे भगवान वाल्मीकि जी का कीर्तन दरबार करवाया जाएगा। इस समय पर उनके साथ प्रबंधन कमेटी के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

Previous articleमॉडर्न ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में फूड फेस्टिवल का किया आयोजन
Next articleसोम दत्त अमरोह भाजपा मंडल तलवाड़ा के उपाध्यक्ष नियुक्त