सदैव अच्छाई के रास्ते पर चलने का संदेश देता है दशहरा महोत्सव : खन्ना
होशियारपुर 23 अक्तूबर () भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि दशहरा महोत्सव हमें सदैव अच्छाई के रास्ते पर चलने का संदेश देता है।
उक्त विचार खन्ना ने माहिलपुर दशहरा ग्राऊंड में भगवान राम, लक्षमण तथा माता सीते के स्वरूपों के समक्ष नत्मस्तक होते हुए व्यक्त किए। इस मौके खन्ना ने कहा कि बुराई के रास्ते पर चलकर रावण ने माता सीता का हरण किया था और अच्छाई के रास्ते पर चलकर भगवान राम ने रावण वध किया तथा माता सीता को रावण की कैद से मुक्त करवाया था। पवित्र ग्रंथ रामायण बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रमाण है। खन्ना ने कहा कि दशहरा महोत्सव के उपलक्षय मे जो राम लीला का आयोजन किया जाता है यह पवित्र ग्रंथ श्री रामायण की शिक्षाओं का प्रचार करने के उद्देश्य से ही होता है। श्री खन्ना ने कहा कि हमें भगवान राम द्वारा दी गई शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारकर सभ्य, सरल तथा उच्च विचारों वाला जीवन जीना चाहिए।

Previous articleहल्का इंचार्ज प्रो.जीएस मुल्तानी ने किया नए सदस्यों को सरोपे पहना पार्टी में स्वागत
Next articleकहा, बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है दशहरा