वक़्फ़ बोर्ड को किया जाए शीघ्र भंग : हिम मित्र मंडल 

 मुकेरियां,(राजदार टाइम्स): हिम मित्र मंडल एवं डोगरा वैल्फेयर सोसाइटी की एक बैठक प्रधान एडवोकेट सर्बजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई।जिसमें देश के वर्तमान हलातों पर गम्भीरता से गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक में समाज सेवक शम्भू नाथ भारती मोजोवाल ने एक सम्प्रदाय विशेष की तेज़ी से बढ़ रही संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार को शीघ्र देश में एक विधान, एक निशान एवं एक संविधान की अवधारणा को पुष्ट करने के लिए सिविल कोड आफ कंडक्ट को लागू करना चाहिए। संस्था के संयोजक विक्रम सिंह एवं राजपूत सभा के चेयरमैन ठाकुर प्रदीप कटोच ने कहा कि जब 1947 में धर्म के आधार पर देश का बँटवारा कर दिया गया जिसमें एक धर्म विशेष के लोगों के लिए पाकिस्तान नाम का अलग देश दे दिया गया तो भारत में एक धर्म विशेष के लोगों को रहने का संवैधानिक अधिकार देकर हिन्दोस्तान के लोगों के साथ घोर अन्याय किया गया है। इसलिए जनसंख्या नियंत्रण क़ानून शीघ्र लागू किया जाए और वक़्फ़ बोर्ड को शीघ्र भंग किया जाए क्योंकि वक़्फ़ बोर्ड में हिन्दोस्तान की बेशक़ीमती ज़मीन का अधिग्रहण हुआ है। अध्यक्ष सर्बजीत ने कहा कि हिन्दू सिर्फ़ एक विवाह एवं  दो बच्चे पैदा कर सकता है जबकि कुछ वर्ग विशेष के लोग कई विवाह एवं असंख्य बच्चे पैदा कर सकते हैं जो कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में एक वर्ग बहुल के भविष्य को समाप्त करने की गहरी साज़िश है। इस अवसर पर शिव राम मस्तान, ठाकुर प्रेम सिंह, ठाकुर राजेश कुमार बिल्लु, रविन्दर सिंह पप्पी, प्रशोतम चंद डोगरा, शांति स्वरूप सिंह आदि उपस्थित हुए।

Previous articleब्लड बैंक ने अन्तर्राष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस पर नशा त्यागने वाले दस युवाओं का किया सम्मान
Next articleपंजाब की आप सरकार लोगों को सेहत सुविधाएं देने में विफल : खन्ना