आरटीआई एक्टिविस्ट फ्रंट ऑफ इंडिया” (रफ़ी) का किया गया गठन

होशियारपुर,(तरसेम दीवाना):सामाजिक कार्यों के प्रति जागरूक बुद्धिजीवियों और विचारकों की एक बैठक हुई। जिसमें सामाजिक और राष्ट्रीय हितों के लिए आवाज उठाने वाले विशेष वर्ग को संगठित करने की आवश्यकता को समझते हुए एक नए संगठन की घोषणा की गई। जिसे सर्वसम्मति से “आरटीआई एक्टिविस्ट फ्रंट ऑफ इंडिया” (रफ़ी) नाम दिया गया। सर्वसम्मति से इस संगठन और इसके निर्वाचित पदाधिकारियों के मनोनयन को मंजूरी देते हुए क्रमशः तरसेम दीवाना चेयरमैन‍, बलवीर सिंह सैनी अध्यक्ष, गुरबिंदर सिंह पलाहा महासचिव, अश्वनी शर्मा उपाध्यक्ष, सुशांत मनमन वित्त सचिव, मुख्याध्यापक इंदर सिंह कक्कों सचिव, दविंदर कुमार शीहमार संयुक्त सचिव, इंद्रजीत सिंह मुकेरियां सहायक वित्त सचिव, सुखविंदर सिंह मुकेरियां तथा हरदीप सिंह कार्यकारिणी सदस्य, एडवोकेट डॉ.हरदीप सिंह भटोआ हाईकोर्ट, एडवोकेट एच.एस रखड़ा हाईकोर्ट चंडीगढ़, एडवोकेट मलकियत सिंह सीकरी और एडवोकेट हर्ष ठाकुर होशियारपुर को कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया।

Previous articleਬੱਸ ਚੋਰੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ 2 ਮੈਂਬਰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ
Next articleजिला प्लेसमेंट अधिकारी ने किया वोकेशनल सेंटर का निरीक्षण