फगवाड़ा,(शिव कौड़ा): फगवाड़ा पर्यावरण एसोसिएशन द्वारा होटल हेयर पैलेस के सहयोग से विश्व जंगलात दिवस मनाते हुए वनों के संरक्षण का संदेश दिया। एसोसिएशन के महासचिव मलकीयत सिंह रघबोत्रा के प्रयास से सुशील मैनी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इंजी.अश्वनी कोहली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। जिनका स्वागत होटल मालिक सर्बजीत सिंह  हेयर एवं स्टाफ ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने की अपील की। उन्होंने फगवाड़ा पर्यावरण एसोसिएशन को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। सुखविंद्र सिंह हेयर ने बताया कि उनके पिता हरभजन सिंह प्रत्येक वर्ष इस दिन को मनाते थे। उसी परंपरा को एसोसिएशन के सहयोग से आगे बढ़ाया जा रहा है। मलकीयत सिंह रघबोत्रा ने वनों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इनके संरक्षण के लिये रिसर्च की जरूरत पर जोर दिया। साहित्यकार महिन्द्र सिंह सोढी ने जंगलों की बेशुमार कटाई को लेकर चिंता प्रकट की। लवली युनिवर्सिटी के छात्रों दिवीज एवं संजीवनी ने प्रोजैक्टर की सहायता से जंगलों के महत्व और दरख्तों की कटाई से पर्यावरण में हो रहे बदलाव का प्रदर्शन किया। आदर्श बाल विद्यालय तथा शालिनी ग्रुप के विद्यार्थियों ने भी अपने विचार रखे। रमेश कौशल ने पौधों को प्रकृतिक खाद डालने पर जोर दिया। साथ ही अपने प्लांट में तैयार खाद फ्री वितरित की। वन विभाग की तरफ से पर्यावरण प्रेमियों को पौधे बांटे गये। अंत में सुशील मैने ने समूह गणमान्यों का पधारने के लिये आभार प्रकट किया। समागम का अंत स्व.हरभजन सिंह हेयर एवं डा.अमरजीत चौसर को श्रद्धांजलि देकर किया गया। इस अवसर पर सर्वश्री रेशम लाल, लशकर सिंह, राकेश गौड़, विश्वामित्र शर्मा, शालिनी ग्रुप से मोनिका, प्रिंसीपल नरोत्तम खेती, राम लुभाया, सुधीर शर्मा, रविन्द्र चोट, राजिन्द्र साहनी, कृष्ण लाल, सुधा बेदी, मोहन लाल तनेजा, रविन्द्र सहदेव, विनोद चावला, टी.डी. चावला, ए.पी कोछड़, गुलाब सिंह ठाकुर, रीना खोसला, गुलशन कपूर, सुरिन्द्र पाल, रूप लाल, पूजा शर्मा, सुनीता शर्मा, आशा रानी, जुगल भनोट, जसविन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।

Previous articleसेवानिवृत्त अध्यापक को सांड ने किया घायल, दनदनाते फिरते हैं बेसहारा सांड
Next articleजनरल समाज मंच पंजाब ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि