विधायक जंगीलाल हुए विशेष तौर पर शामिल
मुकेरियां,(राजदार टाइम्स): विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता, नये भारत के शिल्पकार, यशस्वी प्रधानसेवक भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के जन्मदिवस को समर्पित सेवा पखवाड़ा तहत स्वच्छ भारत का संदेश व संकल्प लेते हुए मुखर्जी पार्क दुशहरा गांऊड में नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष दविन्द्र महाजन पुर्व की अध्यक्षता में पोधा रोपण किया गया। जिसमें विधायक जंगी लाल महाजन विशेष रूप से उपस्थित हुए। विधायक जंगी लाल महाजन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के जन्मदिवस पर उनको आत्मीय बधाई एवं शुभ कामनाएं दी। आपने सम्बोधन में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विकास मनकोटिया ने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने सभी वर्गो के उत्थान, ‘आत्मनिर्भर व विकसित भारत’ निर्माण के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में कई युगांतरकारी कदम उठाये हैं। पूर्व पार्षद पवन शर्मा पम्मा पहलवान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में हमारे राष्ट्र की आध्यात्मिक व सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक प्रतिष्ठा मिली है। पूर्व नगर परिषद के अध्यक्ष दविन्द्र महाजन राम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का कुशल मार्गदर्शन हम सभी के लिए प्रेरणापुंज है। ईश्वर उनको उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें। इस मौके पर दविन्द्र महाजन, विकास मनकोटिया, पम्मा पहलवान, राजेश वर्मा जिला भाजपा प्रवक्ता, श्रीमती ज्योति प्रभा अध्यक्षा भाजपा महिला मोर्चा मंडल मुकेरियां, सुमन मंगल, डाक्टर सतपाल समाज सेवक, नीरज जैन, डाक्टर वेद शर्मा, अमर नाथ एवं भोलू उपस्थित रहे।